CG सरकारी नौकरीः जल संसाधन विभाग में अनुरेखक-सिविल भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित…

CG Government Jobs: रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग में अनुरेखक सिविल भर्ती की प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन पत्र 15 जून की शाम 5 बजे तक कर सकेंगे। वहीं, त्रुटि सुधार 16 जून से 18 जून की शाम 5 बजे तक लिए जाएंगे।
व्यापाम ने परीक्षा की संभावित तारीख भी घोषित की है। 2 अगस्त रविवार समय सुबह 10 बजे से 12ः15 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
वहीं, व्यापम की वेबसाइट पर प्रवेश पत्र 27 जुलाई 2026 सोमवार को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा केंद्र रायपुर रहेगा।
अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं। उनका परीक्षा शुल्क व्यापम द्वारा वापस कर दिया जायेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जायेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है। विस्तृत जानकारी व्यापम की वेबसाइट vyapameg.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।
परीक्षा केन्द्र में अभ्यर्थियों के लिए दिशा निर्देश
1. परीक्षार्थी, परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र का अनिवार्य रूप से अवलोकन कर लेवें ताकि उन्हें परीक्षा दिवस को कोई असुविधा न हो।
2. परीक्षार्थी, परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिस्किंग (Frisking) एवं फोटो युक्त मूल पहचान पत्र से सत्यापन किया जा सके।
3. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जायेगा। उदाहरण के लिए यदि कोई परीक्षा प्रातः 10.00 बजे से प्रारंभ हो रहा है तो मुख्य द्वार प्रातः 9.30 बजे बंद कर दिया जायेगा, इसलिए समय का विशेष ध्यान रखें।
4. हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने आये। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग का कपड़े पहनना वर्जित होगा।
5. धार्मिक एवं सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा, उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरने उपरांत ही ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
6. फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
7. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
8. परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
9. परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
10. प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु व्यापम की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी।
11. परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्राइविंग लाइसेंस / पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा जिसके लिए अभ्यर्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे।
12. परीक्षाथी, परीक्षा कक्ष में केवल काले या नीले बाल पाइंट पेन को ही उत्तर अंकित करने हेतु उपयोग में लाये।
13. चयन/प्रवेश के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसे सुरक्षित रखें। व्यापम द्वारा दोबारा प्रवेश पत्र जारी नहीं किया जायेगा।
14. निर्देशों का पालन ना करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जायेगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जायेगी।

