CBSE 12th Result: सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट जारी, इस बार छात्राओं ने मारी बाजी, इन ऐप पर करें अपना परिणाम चेक

CBSE 12th Result: नई दिल्ली। सीबीएसई 12वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार खत्म हो चुका है। सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं के परिणाम जारी कर दिए है। आप अधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in व cbseresults.nic.in और डिजीलॉकर (Digilocker) पोर्टल digilocker.gov.in से पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
अब “CBSE 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
लिंक क्लिक करते ही रोल नंबर का ऑप्शन आ जायेगा,
इसके बाद स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें
अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा, छात्रा रिजल्ट का प्रिंट निकाल लें

