रायपुर में रोड किनारे खड़ी गाड़ी में ब्लास्ट VIDEO, राहगीरों में मची अफरा तफरी, कई लोगों ने भागकर बचाई जान

रायपुर में रोड किनारे खड़ी गाड़ी में ब्लास्ट VIDEO, राहगीरों में मची अफरा तफरी, कई लोगों ने भागकर बचाई जान

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट- npg.news   

रायपुर में रोड किनारे खड़ी गाड़ी में ब्लास्ट VIDEO, राहगीरों में मची अफरा तफरी, कई लोगों ने भागकर बचाई जान

रायपुर 21 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब देवपुरी इलाके में रोड मार्किंग करने वाली एक गाड़ी में ब्लास्ट से भीषण आग लग गई। इस गाड़ी में दो लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। यह घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र में हुई है। 

कब और कैसे हुई घटना  ? 

टिकरापारा थाना क्षेत्र के देवपुरी इलाके में शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे रोड मार्किंग करने वाली गाड़ी में ब्लास्ट के बाद आग लग गई। आग लगते ही गाड़ी में सवार महिला सहित दो लोगों ने किसी तरह से कूदकर और भागकर अपनी जान बचाई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। 

कैसे लगी गाड़ी में आग ?    

जानकारी के मुताबिक, गाड़ी रोड मार्किंग के काम में लगी थी, जिसके पीछे में मार्किंग के लिए मशीन रखी गई थी। इसी दौरान मशीन में चिंगारी से ब्लास्ट हो गया और देखते ही देखते आग ने गाड़ी को चपेट में ले लिया। इस गाड़ी में महिला समेत दो लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। 

घटना का वीडियो वायरल  

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस घटना का किसी ने वीडियो भी बना लिया। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि गाड़ी में लगी आग कितनी भीषण है और उससे काला धुआं निकल रहा है। जलती हुई गाड़ी के पिछे ट्रक भी खड़ा है। ऐसे में अगर ट्रक उसकी चपेट में आ जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।                                                                                                                          

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *