CG 5th Board Exam: रफ कॉपी से भी बदतर प्रश्न-पत्र, 5वीं बोर्ड परीक्षा में अव्यवस्था, फटने लगे पेपर और गायब हुई लिखने की जगह!..दोषियों पर कार्रवाई की मांग

CG 5th Board Exam: रफ कॉपी से भी बदतर प्रश्न-पत्र, 5वीं बोर्ड परीक्षा में अव्यवस्था, फटने लगे पेपर और गायब हुई लिखने की जगह!..दोषियों पर कार्रवाई की मांग

CG 5th Board Exam: छत्तीसगढ़ में चल रही केंद्रीयकृत 5वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को जिस गुणवत्ता का प्रश्न पत्र थमाया गया, उसने शिक्षा विभाग की तैयारियों की पोल खोल दी है। प्रश्न पत्र की गुणवत्ता इतनी खराब थी कि शिक्षकों और अभिभावकों ने इसे ‘रफ कॉपी के पेपर से भी गया-बीता’ बताये हैं।

शालेय शिक्षक संघ ने कहा कि केंद्रीयकृत 5 वीं बोर्ड परीक्षा लेने के नाम पर आज परीक्षार्थियों को जो प्रश्न पत्र दिया गया था वह अत्यंत स्तर विहीन था। केवल प्रश्न पत्र रहता तो चल भी जाता परन्तु परेशानियां तो तब हुई जब इस रफ कॉपी से भी गए बीते पेपर पर उत्तर भी लिखना था।

शालेय शिक्षक संघ ने कहा कि 5वीं के बच्चों ने बताया कि कॉपियां लिखते लिखते फट गई है, लिखने से दूसरी तरफ स्याही दिख रही थी, जिससे अन्य प्रश्न उत्तर पढ़ने में दिक्कत हो रही थी। शालेय शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ ने कहा कि इस गुणवत्ताविहीन पेपर की क्वॉलिटी को लेकर अवश्य जांच होनी चाहिए और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेश मीडिया प्रभारी और जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा परीक्षार्थियों को आज गणित का प्रश्न हल करने लायक उत्तर की पर्याप्त जगह का अभाव था,और रफ कार्य हेतु भी कोई जगह नहीं दी गई थी जो कि उचित नही। प्रश्न पत्र की क्वॉलिटी पर अवश्य ध्यान देना चाहिए तथा उत्तर लिखने हेतु पर्याप्त जगह भी दिया जाना चाहिए।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *