Janjgir Champa News: घर में चल रही थी प्रार्थना सभा, तभी पहुँच गई पुलिस, जमकर हुआ हंगामा…दो युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

Janjgir Champa News: घर में चल रही थी प्रार्थना सभा, तभी पहुँच गई पुलिस, जमकर हुआ हंगामा…दो युवतियों समेत 6 गिरफ्तार

Janjgir Champa News:  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में उस वक्त हंगामा हो गया, जब बिना अनुमति के प्रार्थना सभा कराई जा रही थी और उस सभा में पुलिस पहुंच गई। पुलिस और मोहल्ले के लोगों को देखकर प्रार्थना सभा में पहुंचे लोगों ने जमकर विवाद किया। मामले में पुलिस ने दो युवतियां समेत 6 को गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं पर कार्रवाई की गई।

जानिए क्या था मामला

दरअसल, 15 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम खरौद तिवारीपारा में रमाशंकर साहू अपने निवास पर कुछ लोगों को एकत्र कर बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित कर रहा है। यह जानकारी मोहल्ले के लोगों को होने पर उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान वहां उपस्थित लोगों के द्वारा मोहल्ले के लोगों के साथ विवाद व हंगामा किये।

इस सूचना पर थाना शिवरीनारायण पुलिस स्टाफ तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस व गवाहों की उपस्थिति में संबंधित व्यक्तियों को कई बार समझाइश दी गई, लेकिन वे अत्यधिक उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिससे ग्राम में भय व अशांति का माहौल बन गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपी

येनिवेश साहू 21 वर्ष 

किशन यादव 23 वर्ष 

रमाशंकर साहू 47 वर्ष 

मोतीलाल रात्रे 35 वर्ष समेत दो महिला भी शामिल

सभी के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 एवं 135(3) के अंतर्गत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव तथा थाना शिवरीनारायण के पुलिस स्टाफ प्र.आर. तारिकेश पाण्डेय, नितिन द्विवेदी, प्रवीण साहू, म.आर. सरोजनी कटकवार एवं सरिता लहरे का विशेष योगदान रहा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *