Harishankar Utsav in "Anand Mela" 2026: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में आनंद मेले का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन

Harishankar Utsav in "Anand Mela" 2026: पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में आनंद मेले का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन

Harishankar Utsav in “Anand Mela” 2026: रायपुर। आज पं. हरिशंकर शुक्ल स्मृति महाविद्यालय में आनंद मेले का सफल एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा स्वनिर्मित वस्तुए, खान पान की विविध सामग्रीयों के स्टॉल लगाए गए।

मेले में छत्तीसगढी व्यंजनों के स्टॉल, मोहब्बते शरबत तथा अन्ना साऊथ स्टॉल विशेष आकर्षण का केन्द्र रहे। इसके साथ ही चाट भेल, सैंडविच दावेली, झालमुडी, गुड का शरबत एवं अन्य स्वादिस्ट खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न मनोरंजक गेम भी रखे गए थे जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। पूरे परिसर विभिन्न भीनी-भीनी खुशबु से महक उठा तथा उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।

प्राचार्य डॉ ममता शर्मा ने कहा कि आनंद मेला या सांस्कृतिक कार्यक्रम केवल मनोरंजन के माध्यम नहीं बल्कि विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रबंधन कौशल, टीमवर्क एवं उद्यमशीलता की भावना विकसित करने का सशक्त मंच है उन्होने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। महाविद्यालय के चेयरमैन सुशील शुक्ला जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव से जोडते है और आत्मविश्वास को बढाते है।

कार्यक्रम के अगले दिवस 20 फरवरी को महाविद्यालय का वार्षिक कार्यक्रम ‘हरिशंकर उत्सव 26’ (Annual Function) आयोजित हैं। जिसमें छात्र अपनें अपनें कला कौशलों का प्रदर्शन विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से करेगें।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *