CG Me Aaj Ka Mausam: छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड, 1 से 2 डिग्री तक गिरेगा पारा, जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

CG Me Aaj Ka Mausam:  छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों में बढ़ेगी ठंड, 1 से 2 डिग्री तक गिरेगा पारा,  जानिए अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

NPG,NEWS

CG Me Aaj Ka Mausam:

CG Me Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक शुष्क बना रहेगा, जिसके कारण लोगों को हल्की ठंड का ऐहसास होगा। इसके बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, तो चलिए जानते हैं कि आपके शहर में आज का मौसम कैसा रहेगा (Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega)। 

अगले 48 घंटे बाद बदलेगा छत्तीसगढ़ का मौसम  

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 48 घंटे बाद उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ का मौसम बदलेगा और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। इसके बाद फिर तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ने की संभावना है, जिसके कारण लोगों को ठंड से राहत मिलेगी। इसके अलावा दक्षिण छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में अगले चार दिन किसी भी तरह का कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। 

पिछले 24 घंटे में कैसा रहा छत्तीसगढ़ का तापमान

बात करें अगर पिछले 24 घंटे की तो छत्तीसगढ़ में सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग का दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान अंबिकापुर में दर्ज किया गया। यहां का न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी लोगों को बिती रात ठंड से थोड़ी राहत मिली है।     

मध्यप्रदेश सहित इन राज्यों में बारिश की चेतावनी 

अगर बात करें अन्य राज्यों की तो राजस्थान, मध्यप्रदेश उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। पश्चिमि विक्षोभ के कारण इन राज्यों में बारिश के साथ ही ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के बाद इन राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार है। फिलहाल छत्तीसगढ़ में अभी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम भले ही शुष्क बना रहेगा।                                                                  

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *