Jashpur News: CG में 11वीं की छात्रा का अपहरण, जीजी ने हिमाचल प्रदेश में किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Jashpur News: CG में 11वीं की छात्रा का अपहरण, जीजी ने हिमाचल प्रदेश में किया दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार…

Jashpur News: जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला में साली के साथ दुष्कर्म करने वाले जीजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने स्कूल जा रही साली का अपहरण किया, फिर हिमाचल प्रदेश ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी समेत दो को गिरफ्तार किया है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, चौकी दोकड़ा क्षेत्र के एक ग्राम के प्रार्थी ने 14 दिसम्बर को चौकी दोकड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी नाबालिग पुत्री 15 वर्ष कक्षा 11वीं में पढ़ाई करती है। घर से स्कूल रोज आना-जाना करती है। 13 दिसम्बर को अर्द्धवार्षिक परीक्षा होने की वजह से पिता अपनी पुत्री को स्कूल छोड़ने गया था। शाम को अपनी पुत्री को वापस लाने गया तो उसकी पुत्री स्कूल में नहीं मिली। सहेलियों से पूछने पर पता चला कि वह परीक्षा में नहीं बैठी थी। आस-पास रिश्तेदारों के यहाँ पता किया, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। छात्रा को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत चौकी दोकड़ा में दर्ज कराई। आरोपी के विरूद्ध धारा 137(2) का अपराध दर्ज कर जाँच में लिया गया।

5 जनवरी को नाबालिग पीड़िता खुद परिजनों के साथ चौकी में उपस्थित हुई। महिला पुलिस के जरिये न्यायालय में कथन लिया गया। इस दौरान पीड़िता बताई कि 13.12.2025 को इसके जीजा रोहित कुमार सिदार अपने साथी ओम प्रकाश सिदार के साथ मोटर सायकल से आया और कुछ काम है कहकर मोटर सायकल में बैठा कोरबा ले गया। रात में रोहित कुमार सिदार पीड़िता को अपने साथ एक रिश्तेदार के यहां रखा था।

दूसरे दिन कोरबा से जीजा रोहित कुमार सिदार ने पीड़िता को ट्रेन में बैठाकर हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में ले गया और पीड़िता को पत्नी बताकर वहां एक तंबू में रखा था। पीड़िता का जीजा रोहित कुमार सिदार वहां राजमिस्त्री का काम करता था और नाबालिग पीड़िता लेबर का काम करती थी। इसी दौरान नाबालिग से उसका जीजा ने शादी का झांसा देकर करीब 5-06 दिनों तक दुष्कर्म किया। प्रकरण में धारा 96, 64(1) एवं पाॅक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई।

गंभीर प्रकरण में एसएसपी जषपुर शशि मोहन सिंह ने चौकी प्रभारी दोकड़ा उप निरीक्षक अशोक यादव को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिये थे। चौकी प्रभारी दोकड़ा के नेतृत्व में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि आरोपी रोहित कुमार सिदार अपने घर आया हुआ है। इस सूचना पर तत्काल टीम द्वारा दबिश देकर उसे अभिरक्षा में लिया गया व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर अपराध को घटित करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त सोल्ड पल्सर मोटर सायकल को जब्त किया गया। साथ ही दोनों आरोपियों को 13.01.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि ”महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों के प्रति जशपुर पुलिस शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रही है, चौकी दोकड़ा पुलिस द्वारा तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए दोनों आरोपियों को त्वरित रूप से गिरफ्तार किया गया है, महिला एवं बालिका की सुरक्षा, सम्मान एवं न्याय सुनिश्चित करना जशपुर पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।“

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *