CG News: बड़े लोग, बड़ा जुआ: BJP के जिला उपाध्यक्ष, विधायक के भतीजे समेत जुआ खेलते 14 गिरफ्तार

CG News: बड़े लोग, बड़ा जुआ: BJP के जिला उपाध्यक्ष, विधायक के भतीजे समेत जुआ खेलते 14 गिरफ्तार

CG News: बिलासपुर। सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा के जीनत पैलेस में दबिश देकर 14 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए जुआरियों में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष कौशिक शामिल है। जुआरियों के कब्जे से दो लाख 17 हजार रुपये जब्त किया है। जुआरियों को खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी सुम्मत साहू ने बताया कि शुक्रवार की रात जरहाभाठा स्थित जीनत पैलेस में जुआ की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस की टीम ने शादी घर जीनत पैलेस में दबिश दी। पुलिस की टीम ने पहली मंजिल के रूम नंबर एक की तलाशी ली। कमरे में तखतपुर के कांग्रेस नेता मुन्ना श्रीवास समेत 14 लाेगों को गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के कब्जे से दो लाख 17 हजार रुपये जब्त की गई है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

पकड़े गए जुआरी

  • संतोष कौशिक(57) निवासी ओमनगर जरहाभाठा भाजपा जिला उपाध्यक्ष
  • प्रशांत मूर्ति(59) निवासी विनोबा नगर बिलासपुर
  • नैन साहू (41) निवासी रामनगर तखतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष
  • नरेंद्र रात्रे (49) निवासी आजाद नगर तखतपुर पूर्व पार्षद का पति भाजपा
  • जाकीर खान (53) निवासी पाठकपारा तखतपुर भाजपा नेता
  • मुन्ना श्रीवास (64) निवासी महामायापारा तखतपुर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का पति और वर्तमान में पार्षद
  • पवन पाण्डेय (46) निवासी बेलसरी तखतपुर कांग्रेस नेता
  • कैलाश देवांगन (40) निवासी होलिका चौक तखतपुर भाजपा पार्षद
  • बउवा देवांगन (40) निवासी तखतपुर
  • बल्लू पटेल (32) निवासी दीनदयाल नगर मंगला
  • क्रेगी मार्टिन (51) निवासी विनोबा नगर बिलासपुर
  • देवांश डोरा (26) निवासी विद्यानगर बिलासपुर
  • विवेक मिश्रा (47) निवासी विद्यानगर बिलासपुर
  • विशाल सिंह (45) निवासी नेहरू नगर बिलासपुर

फड़ में रखी गई 51,800 की राशि, तथा जुआरियों से 1,65,200 नगद, कुल 2,17,000 रुपए, ताश की गड्डी और एक बेडशीट जप्त किया है। पुलिस ने मौके पर ही सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) LCG के तहत अपराध दर्ज किया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए कई आरोपी राजनीतिक और सामाजिक रूप से रसूखदार हैं। इनमें एक भाजपा उपाध्यक्ष, तीन नगर पार्षद, और एक विधायक का भतीजा भी शामिल बताया जा रहा है। इस कार्यवाही से शहर के रसूखदार तबके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, चाहे आरोपी कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *