JD Suspended: निलंबित JD हुये बहाल, पद संभालते ही स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया था सस्पेंड, जानिए…

JD Suspended: निलंबित JD हुये बहाल, पद संभालते ही स्कूल शिक्षा मंत्री ने किया था सस्पेंड, जानिए…

JD Suspended: रायपुर। छत्तीसगढ़ के नये शिक्षा मंत्री बनने के बाद गजेंद्र यादव ने शिक्षा विभाग की पहली बड़ी बैठक 12 सितंबर को ली थी। वित्तिय अंनियमित्ता पर दुर्ग के ज्वाइंट डायरेक्टर हेमंत उपध्याय को निलंबित कर दिया गया था। अब हेमंत उपध्याय को सरकार ने बहाल कर दिया है। साथ ही उन्हें उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छग के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश में लिखा हैं…

”हेमन्त उपाध्याय (मूल पद उप संचालक) तत्कालीन प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, दुर्ग को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम-9 (1) (क) के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए, इनका मुख्यालय, कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर नियत किया गया है।

2/ तत्पश्चात् विभागीय समसंख्यक ज्ञापन 1.10.2025 द्वारा हेमन्त उपाध्याय के विरूद्ध विभागीय अनुशासनिक कार्यवाही हेतु आरोप पत्र जारी किए गए हैं। उपाध्याय के विरूद्ध जारी आरोप पत्रादि के संबंध में पृथक से विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

3/ अतएव, राज्य शासन, एतद्वारा, प्रशासकीय आवश्यकता के आधार पर, हेमन्त उपाध्याय (मूल पद उप संचालक) तत्कालीन प्रभारी संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग, दुर्ग को तत्काल प्रभाव से निलंबन से बहाल करते हुए, उप-संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय छ.ग के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया जाता है।

4/ हेमन्त उपाध्याय (मूल पद उप संचालक) के निलंबन अवधि का निराकरण उनके विरूद्ध प्रचलित विभागीय अनुशासनिक प्रकरण के अंतिम निर्णय पश्चात् पृथक से किया जायेगा।”

नीचे देखें आदेश…

कार्रवाई की वजह

हेमंत उपाध्याय, प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग को उनके प्रभारी संयुक्त संचालक शिक्षा सरगुजा संभाग अम्बिकापुर के कार्यकाल के दौरान स्वयं के माह 03/2024 से 09/2024 तक कुल 07 माह के अनुपस्थित अवधि का स्वयं का वेतन बगैर सक्षम अधिकारी से अवकाश स्वीकृति/अनुमोदन प्राप्त किये आहरण करने के गंभीर वित्तीय अनियमितता तथा 4 शिक्षकों को शासन के नियमों के विपरीत अधिकारों का अतिक्रमण करते हुए प्रतिनियुक्ति पर नियम विरूद्ध जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर जिला सरगुजा मे पदस्थ करने के दोषी पाए जाने पर शासन द्वारा निलंबित किया गया है। याने हेमंत उपध्याय ने सात महीने की अनुपस्थिति का वेतन खुद ही निकाल लिया। जानिये दुर्ग के जेडी हेमंत उपध्याय को किस वित्तीय अनियमितता और स्वेच्छारिता के आरोप में स्कूल शिक्षा मंत्री ने सस्पेंड किया पढ़िए पूरी खबर 

 

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *