23 जनवरी को श्री अवधूत मंडल आश्रम में होगा छठा सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान

23 जनवरी को श्री अवधूत मंडल आश्रम में होगा छठा सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान
हरिद्वार। बसंत पंचमी के पावन अवसर पर दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को श्री अवधूत मंडल आश्रम, बाबा हीरादास हनुमान मंदिर, सिंहद्वार, ज्वालापुर, हरिद्वार में महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी संतोषानंद देव जी महाराज के पावन सानिध्य में पूर्वांचल उत्थान संस्था की ओर से छठा सरस्वती पूजनोत्सव एवं महायज्ञ अनुष्ठान भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
पूर्वांचल उत्थान संस्था के महासचिव बी.एन. राय ने बताया कि संस्था द्वारा विगत वर्षों से निरंतर इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य विद्या, संस्कार, संस्कृति एवं सामाजिक एकता को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के दिन विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ, हवन एवं विशेष प्रार्थनाएं संपन्न होंगी।
संस्था के अध्यक्ष सी.ए. आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि बसंत पंचमी को मां सरस्वती का प्राकट्य दिवस माना जाता है, इसलिए इस दिन किया गया पूजन एवं यज्ञ विद्या, बुद्धि, विवेक और वाणी की शुद्धता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सामाजिक जनों की सहभागिता से यह आयोजन और अधिक दिव्य एवं भव्य स्वरूप ग्रहण करेगा।
उन्होंने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं, सामाजिक संगठनों एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मां सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
कार्यक्रम संयोजक रंजीता झा ने बताया कि आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत बाल कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
कार्यक्रम की तैयारियों में रामकिशोर मिश्रा, मिथलेश तिवारी, काली प्रसाद साह, विष्णु देव साह, धर्मेंद्र साह, विनोद साह, अवधेश झा, संतोष कुमार, रामसागर जायसवाल, रामसागर यादव, वरुण शुक्ला, राकेश राय, अनिल झा, दीपक झा, त्रिपुरारी झा, आचार्य भोगेंद्र झा, पं. विनय मिश्रा, डॉ. नारायण पंडित सहित अन्य सदस्य व्यापक स्तर पर जुटे हुए हैं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *