11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया योग कार्यक्रम

पिथौरागढ़ । 11वा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपदभर में धूमधाम से मनाया गया। जिसके तहत जनपदभर में योग कार्यक्रम आयोजित हुए ।मुख्य कार्यक्रम देव सिंह मैदान मे आयोजित हुआ जिला प्रशासन के तत्वाधान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर कल्पना देवलाल द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के वर्चुअल भाषण से हुई जिसका लाइव टेलीकास्ट एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रसारित किया गया,योग सत्र का संचालन आयुष विभाग पिथौरागढ़ द्वारा किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने आयुष विभाग को योग दिवस के सफल आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने योग को जीवनशैली में अपनाएं और निरोग रहे की बात कही।

इस अवसर पर जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने कहा कि योग की जो शिक्षा लेकर लोग यहां से जा रहे हैं, उसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा भी बनायें तथा अपने आप को स्वस्थ रखें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में योग क्रांति के रूप में आया है। अधिकांश लोग योग को अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि योग लोगों की आजीविका का साधन भी बना रहा हैं।11वे अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज के योग दिवस कार्यक्रम की वृहद सफलता पर आप सभी कर्मठ अधिकारियों व कार्मिकों की कार्यकुशलता की सराहना करता हूँ। विशेष रूप से मुख्य विकास अधिकारी डॉ दीपक सैनी ने अपनी उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता का पुनः परिचय दिया है। परियोजना निदेशक श्री पुनेठा ने नोडल अधिकारी के रूप में कार्यकुशलता से कार्य को अंजाम दिया। विभागीय अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न प्रभारी अधिकारियों के रूप में अपने अपने कार्य को बहुत ही उत्कृष्टता तथा व्यक्तिगत जिम्मेदारी से सम्पादित किया। योग के कार्यक्रमों हेतु पिछले २ माह से निरंतरता से कार्य करने पर डॉ चन्द्रकला और उनकी टीम भी बधाई की पात्र है।

इस दौरान जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 चंद्रकला भैंसोड़ा द्वारा कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवम् परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव,मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी, प्रभागीय वनाधिकारी आशुतोष सिंह, उपजिलाधिकारी सदर वैभव काण्डपाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, एनसीसी के छात्र 50, भूतपूर्व सैनिक, आईटीबीपी के 50 जवानों, नर्सिंग कॉलेज के छात्र–छात्राओं, लेलू स्पोर्ट्स कॉलेज के 50 छात्रों, जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र–छात्राओं व अन्य लगभग 5000 लोगों द्वारा भी योगाभ्यास किया गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *