हम सीनियर सिटीजन्स को अपने बच्चों पर निर्भर रहना छोड़ना पड़ेगा: स्वामी अवधेशानंद गिरि

हरिद्वार। हम सीनियर सिटीजन्स को भारत सरकार से यह मांग करनी चाहिए कि वह हमारे अनुभवों का लाभ समाज हित में लें। जूना पीठाधीश्वर आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने अपने यह विचार सिडकुल के एक होटल में आयोजित कन्फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन्स एसोसिएशंस ऑफ देवांचल, उत्तराखंड के द्वितीय प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए।

रविवार को आचार्य स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा कि हम सीनियर सिटीजन्स को अपने बच्चों पर निर्भर रहना छोड़ना पड़ेगा। हमें बच्चों को टोका-टाकी नहीं करनी चाहिए और न ही उनसे कोई अपेक्षा रखनी चाहिए। उन्होंने कहा आज के बच्चे वैसे नहीं है जैसे कि हमारे जमाने में हुआ करते थे। कहां की स्वयं में परिवर्तन की आवश्यकता है दूसरों से परिवर्तन की उम्मीद ना रखें।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश राजेश टंडन ने कहा वरिष्ठ नागरिकों को अपने अधिकार के प्रति जागरूक रहना जरूरी है। कहां कि माता-पिता हमारे प्रथम गुरु हैं और हमें गुरु तक पहुंचने का मार्ग वही दिखाते हैं। अति विशिष्ट अतिथि अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव ने कहां की वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देना आवश्यक है हमें वरिष्ठ नागरिकों के ज्ञान व अनुभव का लाभ लेना चाहिए तभी हम अपने कार्य में सफल होंगे । इस अवसर पर उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वशिष्ठ अतिथि मेदांता हॉस्पिटल नोएडा के डायरेक्टर डॉक्टर संजय गुप्ता ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य को ठीक रखने संबंधी जानकारी दी। कार्यक्रम में ए आई एस सी सी ओ एन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एमके रैना समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा आदि उपस्थित ने अपने विचार व्यक्त किए ।कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष बृज प्रकाश गुप्ता तथा संचालन सचिव उपेंद्र कुमार शर्मा तथा कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर संगठन की ओर से ग्रीन मैन विजय पाल सिंह बघेल, वैध एम आर शर्मा, डॉ रविंद्र कपूर, अर्जुन दास भारद्वाज, शासकीय अधिवक्ता कुशल पाल सिंह चौहान, वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार गुप्ता, नितिन शर्मा एवं अविनाश चंद्र ओहरी आदि को उत्तराखंड गौरव सम्मान तथा कैलाश चंद शर्मा, विनोद शर्मा भीमसेन, एच आर अग्रवाल, अमरेश कुमार रस्तोगी एवं केएस राणा आदि को सुपर वरिष्ठ नागरिक सम्मान देकर सम्मानित किया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *