मुख्यमंत्री धामी ने जनपद टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री धामी ने जनपद टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद टिहरी में नरेंद्रनगर कुंजापुरी मंदिर के समीप हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस घटना को अत्यंत दुःखद बताते हुए, ईश्वर से दिवंगतों को श्रीचरणों में स्थान देने और शोकाकुल परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हादसे में घायल हुये लोगों को जिला प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती करने के साथ ही गंभीर रूप से घायलों को एम्स ऋषिकेश भर्ती किया गया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *