ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्यों ने लगायी न्याय की गुहार

हरिद्वार, 5 जून। ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्यों ने पुलिस प्रशासन से आश्रम में जारी विवाद की निष्पक्ष जांच कर न्याय करने और आश्रम की सेवा संस्कृति को पुर्नस्थापित करने की मांग की है। प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साध्वी पूर्णानंद गिरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि आश्रम रहने वाले ब्रह्मलीन पायलट बाबा के शिष्यों के साथ मारपीट और दुव्यर्वहार किया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने के लिए फर्जी वसीयत बनायी गयी और आश्रम में काम करने वाले लोगों को फर्जी तरीके से ट्रस्टी घोषित कर दिया गया। बाउंसरों द्वारा शिष्यों के साथ मारपीट करने के साथ उन्हें धमकाया जा रहा है। आश्रम में रोजाना किए जा रहे विवादों के चलते सनातन धर्म संस्कृति का प्रचार प्रसार कार्य और सेवा प्रकल्प भी प्रभावित हो रहे हैं। विवाद की जांच के लिए गठित एसआईटी के गठन के बाद असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर कोई रोक नहीं लग पायी है। साध्वी पूर्णानंद गिरी ने कहा कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए। जिससे आश्रम में धार्मिक, योग, ध्यान साधना आदि गतिविधियां शांतिपूर्ण तरीके से संचालित हो सकें। प्रैसवार्ता में स्वामी ब्रह्मानंद गिरी, स्वामी कर्ण गिरी, शुभांगी गिरी सहित कई संत मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *