नाबालिग बालिका अपहरण मामले में पुलिस का कड़क एक्शन

*कोतवाली ज्वालापुर*

*नाबालिग बालिका अपहरण मामले में पुलिस का कड़क एक्शन*

*मुख्य अपहरणकर्ता के पिता को लिया गया हिरासत में*

*षड्यंत्र रचकर बालिका के अपहरण में सहयोग करने का है आरोप*

*पिता के बाद अब बेटे का नंबर, तलाश में जुटी पुलिस टीमें*

दिनांक 15/06/2025 को ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति द्वारा आकाश व उसके पिता पर शिकायतकर्ता की 14 वर्षीय नाबालिक बेटी की साजिश रचकर अपहरण करने के संबंध में दी गई लिखित तहरीर पर कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 307/2025 धारा 137(2)61(2) BNS/16/17 pocso act में पंजीकृत किया गया।

नाबालिक बच्ची के अपहरण से जुड़े इस गंभीर मसले पर कार्यवाही के लिए जुटी पुलिस टीम ने दिनांक 16/06/2025 को नामजद आरोपी गोपाल प्रसाद को घटना में षड्यंत्र कर भागने में सहयोग करने के संबंध में हिरासत में लिया गया। बाद आवश्यक कार्रवाई आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीमें अब अपहरण के मुख्य आरोपी आकाश एवं नाबालिग बालिका की तलाश में जुटी हुई हैं।

*पकड़ा गया आरोपी-*

गोपाल प्रसाद पुत्र जगदेव लाल निवासी सीतापुर कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार

*पुलिस टीम-*

1-उप निरीक्षक सोनल रावत

2-का रोहित कुमार

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *