जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने जिला पंचायत में प्रशासक जिला पंचायत का पदभार ग्रहण किया गया

पिथौरागढ़।  जिलाधिकारी पिथौरागढ़ विनोद गोस्वामी ने आज जिला पंचायत में प्रशासक जिला पंचायत का पदभार ग्रहण किया गया।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत से कार्यालय से संबंधित आवश्यक जानकारी ली गयी, कार्यालय के आवश्यक पटलो की भी जानकारी लेने के साथ ही सीएम घोषणाओं, मंदिर सौंदर्यीकरण, ट्रैक रूट आदि की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश जिला पंचायत के अधिकारियों को दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पंचायत अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्त कार्यों/योजनाओं की फोटोग्राफ सहित पीपीटी प्रेजेंटेशन बनाना भी सुनिश्चित करे। जिलाधिकारी ने कार्यालय के विभिन्न पटलो का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए।

इस दौरान अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत बी. सी. छीमवाल आदि उपस्थित थे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *