जाम व भीड़ से निजात दिलाने के लिए हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी

*कोतवाली नगर*

*जाम व भीड़ से निजात दिलाने के लिए हरिद्वार पुलिस की कार्यवाही जारी*

*श्रद्धालुओं व यात्रियों को न हो असुविधा, चलाया विशेष अभियान*

*बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा कर जाम की स्थिति पैदा करने वालों पर कार्रवाई*

*27 टेम्पो, ई रिक्शा सीज, 36 वाहन चालकों के काटे चालान*

प्रचलित चार धाम यात्रा के मद्देनजर कोतवाली नगर पुलिस द्वारा भीमगौडा बैरियर के पास टैम्पो/ई-रिक्शा/पैडल रिक्शा/चार पहिया/दो पहिया वाहन बेतरतीब ढंग से खडा कर जाम की स्थिति बनाने व यात्रियों एंव आम जनमानस को परेशानी पहुंचाने संबंधी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना स्तर पर अलग अलग टीमें गठित कर विशेष अभियान चलाया गया।

जिनके द्वारा भीमगौडा बैरियर से लेकर खडखडी, सप्तऋषि तक जो भी टैम्पो/ई-रिक्शा/पैडल रिक्शा/चार पहिया/दो पहिया वाहन यातायात नियमो का उल्लंघन करने व बेतरतीब ढंग से वाहन खड़ा करने पर कुल 27 टैम्पो/ई-रिक्शा को सीज किया गया एवं 36 वाहनो के चालको का मौके पर ही अन्तर्गत धारा-एमवी एक्ट के तहत चालान म कर 19500/-रुपये संयोजन शुल्क जुर्माना वसूला गया।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *