करें योग, रहें निरोग, स्वस्थ जीवन का एकमात्र उपाय: डॉ स्वामी संतोषानंद देव 

हरिद्वार। आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग, उत्तराखंड-हरिद्वार एवं निरामया योगम रिसर्च फाउंडेशन अवधूत मंडल, हरिद्वार के संयुक्त तत्वावधान में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। प्रातः 7 बजे से लेकर 8:30 बजे तक चले योग शिविर में स्वामी संतोषानंद देव के साथ अन्य लोगों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर डॉ स्वामी संतोषानंद देव ने अपने सम्बोधन मे कहा कि आजकल के भाग-दौड़ भरे जीवन में योग को आत्मसात करे। निरोगी जीवन जीने का यही एकमात्र उपाय है। आज पूरा विश्व योग दिवस मना रहा है। डाक्टरों एवं दवाईयों से छूटकारा पाने के लिए लिए नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। कामगार लोगों को कार्य स्थल पर भी 15 मिनट का योगा ब्रेक रखें।समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा ने भी अपनी गरिमामय उपस्थिति के साथ योगाभ्यास किया तथा सभी से निवेदन किया कि शरीर तथा मन की चिकित्सा का सरल किंतु असर करी विधा है योगा -अभ्यास, समय रहते इसको अपने दिनचर्या में स्थान दें। वरना इसकी शरण में अंततः सभी को आना ही है। योग दिवस के उपलक्ष में आयोजित 13 राष्ट्रीय कार्यशाला “योग फॉर मेंटल हेल्थ” का समापन एवं ग्यारहवीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ,योग दिवस की पूर्व संध्या पर फाउंडेशन की निदेशक योगाचार्या डॉ उर्मिला पांडे की प्रेरक योगा गीत से हुआ l

डॉ विशाल महिंद्रू के द्वारा योगाभ्यास प्रोटोकॉल एवं कार्यक्रम का संचालन किया गया ।प्रतिभागियों को योगा टी-शर्ट, सूक्ष्म -जलपान ,मैट योगा बुकलेट आदि दिया गया। इस अवसर पर डॉ सौम्य बाजपेई, डॉ विकास दुबे ,डॉ घनेंद्र वशिष्ठ ,अवनी शर्मा ,डॉ विदिशा, संकल्प सेवा परमो धर्म के अध्यक्ष रंजीता झा वरिष्ठ सदस्य संतोष झा, यतीश राठौर, सुधा राठोर, विनीता चौहान, आदि मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *