एएसपी सदर जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सिड़कुल स्थित विभिन्न कंपनी के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित

*कांवड़ मेला 2025*

*एएसपी सदर जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सिड़कुल स्थित विभिन्न कंपनी के सदस्यों के साथ गोष्ठी आयोजित*

*आगामी कांवड़ मेला 2025 शुरु होने से पूर्व कच्चे माल की आवक एवं तैयार माल की निकासी को लेकर की गई चर्चा*

*हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता कांवड़ यात्री, भीड़ के मुताबिक खोला और बंद किया जाएगा गुड्स ट्रैफिंकिंग रुट*

*उपस्थित सदस्यों से कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाने में की गई पुलिस का सहयोग करने की अपील*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशित क्रम में आज दिनांक 13.06.2025 को एएसपी सदर जितेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में सिड़कुल स्थित विभिन्न कंपनी के सदस्यों के साथ पुलिस कार्यालय स्थित कांन्फ्रेंस हॉल में गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान उपस्थित सदस्यों को आगामी कांवड़ यात्रा 2025 को लेकर हरिद्वार पुलिस द्वारा तैयार किए गए यातायात प्लान एवं सिड़कुल स्थित कारखानों के लिए कच्चे माल की आवक तथा तैयार माल के निर्यात को लेकर तैयार योजना साझा की गई।

इस दौरान तैयार यातायात प्लान को लागू करने के लिए सहयोग की अपेक्षा करते हुए स्पष्ट शब्दों में बताया गया कि कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार पुलिस की प्राथमिकता यात्री रहेंगे एवं भीड़ के मुताबिक ही सिड़कुल से आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए रास्ता खोला या बंद किया जाएगा।

गोष्ठी के दौरान प्रभारी निरीक्षक रानीपुर कमल मोहन भण्डारी तथा थानाध्यक्ष सिड़कुल मनोहर भण्डारी भी मौजूद रहे।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *