एआरटीओ प्रवर्तन पिथौरागढ़ ने पूरे दल बल के साथ डाला धारचूला आदि कैलाश मार्ग पर डेरा, 4 वाहन सीज

धारचूला। एआरटीओ प्रवर्तन पिथौरागढ़ ने पूरे दल बल के साथ डाला धारचूला आदि कैलाश मार्ग पर डेरा, 4 वाहन सीज*

जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी के निर्देशों के क्रम में धारचूला में एआरटीओ प्रवर्तन पिथौरागढ़ शिवांश कांडपाल ने अपने पूरे दल के साथ धारचूला में डेरा डाल दिया है। अवैध रूप से बाहर के वाहनों को रोकने की सूचना मिलने के बाद ये कदम उठाया गया है। पिछले दिनों टैक्सी यूनियन द्वारा धारचूला में बाहर की गाड़ियों के आदि कैलाश न जाने देने की घोषणा की गई थी। पहले भी कई बार ऐसी किसी भी घटना के सामने आने पर प्रशासन द्वारा कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई थी। इसी क्रम में सूचना मिलने पर परिवहन विभाग की टीम धारचूला पहुंची और बुधवार को एआरटीओ ने कड़ी कार्यवाही करते हुए 4 वाहन सीज कर डाले। उन्होंने बताया कि वाहनों को रजिस्ट्रेशन न होने के चलते सीज किया गया है। बिना रजिस्ट्रेशन तथा कागजों के किसी भी वाहन को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि बुधवार को बाहरी वाहन रोकने की कोई भी घटना सामने नहीं आयी। एआरटीओ ने कहा कि यदि किसी वाहन चालक के द्वारा बाहर के वाहनों को रोका जाता है तथा आदि कैलाश यात्रा में किसी भी प्रकार की बाधा डाली जाती है तथा सवारियों को जबरन अपनी गाड़ियों में बैठाया जाता है तो सूचना मिलने पर उस वाहन के रजिस्ट्रेशन तथा परमिट के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

प्रशासन इस समस्या का समाधान निकलने के लिए तत्परता से काम कर रहा है और दोनों पक्षों से निरन्तर संवाद बनाए हुए है। कल भी एक बैठक बुलाई गई है ।

प्रवर्तन दल में मौके पर प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी, परिवहन आरक्षी अमित,बलदेव, महेंद्र तथा सुंदर मौजूद रहे। बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल पूरा प्रवर्तन दल धारचूला ही रुकेगा और धारचूला आदि कैलाश मार्ग पर ही जांच करेगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *