CG Employees News: कर्मचारियों की 1 घंटा पहले छुट्टी, छत्तीसगढ़ सरकार का रमजान को लेकर बड़ा फैसला, जारी किया आदेश…

Vishnudeo Cabinet
Vishnudeo Cabinet
CG Employees News: रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी है। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस टाइम से एक घंटा पहले घर जाने की अनुमति दी गई। सरकार के इस फैसले का राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष ने स्वागत किया है।
राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डाॅ.सलीम राज ने कहा कि मुस्लिम धर्म में सबसे पवित्र माह कहा जाने वाला रमज़ान महीना 19 फरवरी से शुरू हो चुका है। इस माह में मुस्लिम समाज के लोग पूरे दिन रोजा रखकर ईश्वर की ईबादत करते हैं व प्रतिदिन रात्री में विशेष नमाज़ तरावीह का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें सम्पूर्ण कुरआन का पाठ किया जाता है।
पवित्र माह रमजान को दृष्टिगत रखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के समस्त शासकीय अधिकारी/कर्मचारीयों को एक घंटा पूर्व कार्यालय छोड़ने की अनुमति प्रदान की गई है। यह बहुत ही सराहनीय कार्य है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में हर जाति, धर्म, पंथ व समाज के आस्था का सम्मान किया जा रहा है, यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का ही स्वरूप है।

