Aishwarya Rai Kissing Scene: ऐश्वर्या राय के कौन सी किसिंग सीन पर मचा बवाल, शादी के 6 महीने पहले हुई थी फिल्म रिलीज…

Aishwarya Rai Kissing Scene: ऐश्वर्या राय के कौन सी किसिंग सीन पर मचा बवाल, शादी के 6 महीने पहले हुई थी फिल्म रिलीज…

Share

Aishwarya Rai Kissing Scene: मुंबई। बॉलीवुड में ऐश्वर्या राय ने अपने करियर के शुरुआत में अपनी एक अलग छवि बनाई थी। कहा जाता था कि अगर इस फिल्म में ऐश्वर्या हैं तो ये फिल्म साफ सुथरी होगी। लेकिन जब उन्होंने पहली बार फिल्म में किसिंग सीन दिया था तब बवाल मच गया था।

जानकारी के मुताबिक, ऐश्वर्या ने पहली बार अपनी सुपरहिट फिल्म ‘धूम 2’ में किसिंग सीन दिया था। उन्होंने ये सीन ऋतिक रोशन के साथ फिल्माया था। जब ये फिल्म रिलीज हुई थी तब ऐश्वर्या को कानूनी धमक‍ियां मिलने लगी थीं। इस बात का दावा खुद ऐश्वर्या ने किया था। ऐश्वर्या ने डेली मेल को दिए इंटरव्यू में कहा था- “मैंने बस एक बार ‘धूम’ मूवी में यह सीन किया और यह चर्चा का टॉप‍िक बन गया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस सीन की वजह से मुझे कुछ नोट‍िस भी मिले थे, कानूनी नोट‍िस।” ऐश्वर्या ने आगे कहा था, “लोगों का कहना था- आप आइकॉन‍िक हैं, आप हमारी मह‍िलाओं के लिए एक उदाहरण हैं, आपने अपनी जिंदगी इतने आदर्श तरीके से बिताई है, लोग आपको ऑनस्क्रीन किस करते देख सहज नहीं हैं तो फिर आपने ऐसा क्यों किया?”

बता दें कि, ऐश्वर्या ने अपनी बात खत्म करते हुए आगे कहा था, ‘मैं तो चौंक गई थी, मैं बस एक एक्टर हूं, अपना काम कर रही हूं और यहां मुझसे दो-तीन घंटे की फिल्म में कुछ सेकेंड्स के एक सीन के लिए सफाई मांगी जा रही है।’ ऐश्वर्या ने ये सीन शादी से ठीक छह महीने पहले फिल्माया था और इस फिल्म में उनके साथ अभिषेक बच्चन भी थे। बता दें, ‘धूम 2’ 26 नवंबर 2006 को रिलीज हुई थी। वहीं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई थी। कहा जाता है कि ऐश्वर्या के इस सीन की वजह से बच्चन परिवार भी उनसे नाराज हो गया था। हालांकि, शादी के बाद ऐश्वर्या ने ‘जोधा अकबर’ और ‘गुजारिश’ में ऋतिक के साथ दोबारा काम किया था और दाेनों में रोमांटिक सीन्स भी दिए थे।

Share

The post Aishwarya Rai Kissing Scene: ऐश्वर्या राय के कौन सी किसिंग सीन पर मचा बवाल, शादी के 6 महीने पहले हुई थी फिल्म रिलीज… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *