Cabinet meeting: विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू: इन विषयों पर हो सकती है चर्चा, मंत्रालय में चल रही बैठक की देखें फोटो और वीडियो

Cabinet meeting: विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू: इन विषयों पर हो सकती है चर्चा, मंत्रालय में चल रही बैठक की देखें फोटो और वीडियो

Share

Cabinet meeting: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय की अध्‍यक्षता में राज्‍य कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। आज की बैठक में राज्‍योत्‍सव  और धान खरीदी की तैयारियों की समीक्षा के साथ ही नई नीतियों पर भी चर्चा होने की उम्‍मीद है। 

कैबिनेट की बैठक में ओबीसी आयोग की सर्वे रिपोर्ट भी रखी जाएगी। इसके साथ ही नई औद्योगिक नीति और विजन 2047 भी कैबिनेट के विचार के लिए रखा जा सकता है। 

मिली जानकारी के अनुसार आज होने वाली बैठक में राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर भी चर्चा होगी। इस बार चार से छह नवंबर तक नवा रायपुर में राज्योत्सव मनेगा। वहीँ 14 नवंबर से शुरू होने जा रही धान खरीदी को लेकर चर्चा होगी। इस बार प्रदेश के किसान संगठनों ने धान खरीदी के लिए धान का समर्थन मूल्य 3, 217 रुपये करने की मांग की है।

Share

The post Cabinet meeting: विष्‍णुदेव कैबिनेट की बैठक शुरू: इन विषयों पर हो सकती है चर्चा, मंत्रालय में चल रही बैठक की देखें फोटो और वीडियो appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *