Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सरेआम इजहार-ए-इश्क करेगी सवि, लेकिन आएगा सीरियल में जबरदस्त मोड़…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सरेआम इजहार-ए-इश्क करेगी सवि, लेकिन आएगा सीरियल में जबरदस्त मोड़…

Share

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 27 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… रजत, मृणमय और सागर की सगाई कराने का ठान लेगा। वहीं दूसरी ओर अर्श जिगर के साथ मिलकर रजत के खिलाफ प्लानिंग-प्लॉटिंग करेगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, सई, सवि और रजत से कहेगी कि आप दोनों बहुत अच्छे लग रहे हो। वो उससे किस भी मांगेगी। वहीं जब सवि और रजत, सई को साथ में किस करेंगे तो सई पीछे हट जाएगी। दूसरी ओर सवि और रजत एक-दूजे का मुंह देखते रह जाएंगे। मृणमय और सागर साथ में रोमांटिक डांस करेंगे। मृणमय को दूसरे के इतने करीब जाता देख अमन का पारा चढ़ जाएगा। वो अपने हाथ में मौजूद कोल्डड्रिंक का ग्लास तोड़ देगा, जिससे उसे चोट लग जाएगी। आशका अमन के पास आकर उसे समझाने की कोशिश करेगी कि जिस चीज का तुम्हारा मन न हो उसे नहीं करना चाहिए। आशका, अमन से कहेगी कि मुझे मालूम है कि तुम आहाना से सगाई करके खुश नहीं हो। लेकिन अमन उसे ही बातें सुना देगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, अर्श के कहने पर आशका, तारा के पास जाकर उसे रजत के खिलाफ भड़काने की कोशिश करेगी। तारा उससे बात करने से इंकार करेगी, लेकिन आशका कहेगी कि मुझे भले ही न सही, लेकिन तुम्हारे पति को तुम्हारी बहुत कद्र है। आशका की तमाम बातें सुनकर भी तारा उसके जाल में नहीं फंसती। वो कहती है कि तुम्हें लगता है कि मैं रजत भाई के खिलाफ तुम्हारे साथ आऊंगी तो ये गलत है। मैं कभी भी कचरे में अपना हाथ नहीं देती। रजत की तरह सवि भी सरेआम अपने पति के लिए दिल की बात कहने का फैसला करती है। सवि गुजराती भाषा सीखकर सबके सामने रजत की तारीफ करती है और उसे हीरो तक बताती है। सवि जैसे ही अपनी बात पूरी करेगी, तभी रजत के पास कियान का फोन आएगा। वो रजत से कहेगा कि मम्मा की हालत बहुत खराब है।

Share

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: सरेआम इजहार-ए-इश्क करेगी सवि, लेकिन आएगा सीरियल में जबरदस्त मोड़… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *