Bihar Chhath Puja News: CM नीतीश कुमार ने गंगा छठ घाटों का किया निरिक्षण, कहा – छठ व्रतियों की सुविधा-सुरक्षा का रखें ख्याल…

Bihar Chhath Puja News: CM नीतीश कुमार ने गंगा छठ घाटों का किया निरिक्षण, कहा – छठ व्रतियों की सुविधा-सुरक्षा का रखें ख्याल…

Share

Bihar Chhath Puja News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के महापर्व छठ- 2024 के मद्देनजर छठ घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टीमर द्वारा नासरीगंज घाट से कंगन घाट तक के विभिन्न गंगा घाटों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घाटों की सफाई, सुरक्षा एवं स्वच्छता के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि छठ व्रतियों को अर्घ्य देने में कोई परेशानी न हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करें। छठ व्रतियों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखें। छठ व्रतियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये छठ घाटों का निर्माण करें। गंगा नदी के जलस्तर एवं प्रवाह को देखते हुये छठ घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखें। छठ घाटों के पास सुरक्षा के दृष्टिकोण से मजबूत बैरिकेडिंग करायें।

घाटों के पहुँच पथ एवं गंगा नदी किनारे की सड़कों के पास भी छठ व्रतियों के सुचारू आवागमन हेतु बैरिकेडिंग करायें। यह भी सुनिश्चित करें कि छठ व्रतियों की सुरक्षा के साथ-साथ उनको हर प्रकार की सहूलियत मिले। उन्होंने कहा कि छठ घाटों पर साइनेज (संकेतक चिह्न) का प्रयोग कर छठ व्रतियों को वहां पर की जा रही व्यवस्थाओं, आने-जाने आदि के बारे की जानकारी दी जाए। छठ पूजा के दौरान माइकिंग के माध्यम से छठ घाटों पर की गई व्यवस्थाओं एवं अन्य सूचनाओं के संबंध में छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को लगातार जानकारी दी जाए।

छठ घाटों तक छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के पहुंचने के लिए सुगम ट्रैफिक व्यवस्था कराएं ताकि छठ व्रतियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। छठ घाटों पर शौचालय/टॉयलेट का भी इंतजाम कराएं ताकि वहां आनेवाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। छठ घाटों पर साफ-सफाई की भी पूरी व्यवस्था रखें।

निरीक्षण के दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव, भवन निर्माण मंत्री जयंत राज, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव  दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, अपर पुलिस महानिदेशक (स्पेशल ब्रांच) सुनील कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक (विधि व्यवस्था) संजय सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव बी० कार्तिकेय धनजी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, पटना के प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े, जिलाधिकारी डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड के अध्यक्ष शीर्षत कपिल अशोक, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेश परासर, साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक महेन्द्र प्रसाद सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

छठ घाटों का निरीक्षण करने के पश्चात् पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ महापर्व की तैयारियों को देखने हम बराबर छठ घाट आते हैं। आज भी छठ घाटों का निरीक्षण करने यहां आये हैं। छठ व्रतियों के लिए सारा इंतजाम अच्छे से किया जा रहा है ताकि उन्हें पूजा करने में कोई कठिनाई न हो। छठ व्रतियों को घाट किनारे पूजा करने के लिए सारी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। सारी व्यवस्थायें अच्छे ढंग से की जा रही हैं।

Share

The post Bihar Chhath Puja News: CM नीतीश कुमार ने गंगा छठ घाटों का किया निरिक्षण, कहा – छठ व्रतियों की सुविधा-सुरक्षा का रखें ख्याल… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *