Actor NT Ramaswamy: फिल्म के विलेन पर ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़, हमले से हैरान रह गए एक्टर, देखिए वीडियो…

Actor NT Ramaswamy: फिल्म के विलेन पर ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़, हमले से हैरान रह गए एक्टर, देखिए वीडियो…

Share

 Actor NT Ramaswamy: मुंबई। तेलुगू एक्टर एनटी रामास्वामी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख आप भी हैरान हो सकते हैं। वीडियो में जो देखने को मिल रहा है वो कोई एक्टर कभी नहीं चाहेगा और अगर उसे पता चले कि उसकी कमाल की एक्टिंग ही उस पर भारी पड़ रही है तो वो अपने काम से ही तौबा कर लेगा। तो आइए जानते है क्या है पूरा माजरा….

दरअसल, एक्टर एनटी रामास्वामी अपनी नई फिल्म ‘लव रेड्डी’ का प्रोमोशन करने गए हुए थे। उनके साथ फिल्म की बाकी स्टार कास्ट भी मौजूद थी। इस दौरान जब एक्टर्स फैन्स से बातचीत कर रहे थे तभी महिला ने रामास्वामी पर हमला कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि इवेंट के दौरान स्क्रीन पर फिल्म का एक सीन प्ले हो रहा है जिसमें रामास्वामी अपने सिर पर पत्थर मार रहे हैं। इसके बाद वो अपनी ऑन स्क्रीन बेटी पर भी पत्थर से हमला करते हैं। इसके बाद ऑडियंस तालियां बजाते हुए दिख रही है। तभी एक महिला दौड़ते हुए स्टेज पर आती है और रामास्वामी का कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ मार देती है। फिर महिला एक्टर से पूछती है कि उन्होंने फिल्म में एक्टर-एक्ट्रेस कपल को क्यों परेशान किया। ये देखकर बाकी एक्टर्स महिला को रोकने के लिए आगे आते हैं। वो महिला को याद दिलाते हैं कि वो सिर्फ एक फिल्म का हिस्सा है। इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर महिला को वहां से बाहर निकाल दिया। यहां देखिए वीडियो…

बता दें, फिल्म लव रेड्डी को स्मरण रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। ये फिल्म एक क्लासिक लव स्टोरी को अलग तरह से इंटरप्रेट करके बनाई गई है। फिल्म लीड कैरेक्टर नारायण रेड्डी के इर्द-गिर्द घूमती है जो खुद को भावनाओं के जाल में उलझा हुआ पाता है। फिल्म में एनटी रामास्वामी की भी अहम भूमिका है। उनका किरदार लीड कपल की लाइफ में कई ट्विस्ट लेकर आता है।

Share

The post Actor NT Ramaswamy: फिल्म के विलेन पर ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़, हमले से हैरान रह गए एक्टर, देखिए वीडियो… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *