Chhattisgarh News: रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से एक साथ तीन हाथियों की मौत

Chhattisgarh News: रायपुर। रायगढ़ के धरमजयगढ़ वनक्षेत्र में आज हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक साथ 3 हाथियों की मौत हो गई है। वन विभाग के अनुसार रायगढ़ वन क्षेत्र में हाथियों का एक दल घुम रहा है। दल में करीब 140 हाथी हैं। इनमें करीब 36 नर, 34 बच्चे और 72 मादा हाथी शामिल हैं।
बताया जा रहा है कि हाथियों के दल पर आज सुबह वन क्षेत्र में 11 केवी बिजली लाईन टूटकर गिर गई। इससे उसकी चपेट में आने से तीन हाथियों की मौत हो गई। जानकारी मिलते ही वन विभाग और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची है।
The post Chhattisgarh News: रायगढ़ में करंट की चपेट में आने से एक साथ तीन हाथियों की मौत appeared first on bhadas2media.

