Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बर्बादी की कहानी लिखेगा अर्श, सवि की चालबाजियों पर फेरेगा रजत…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बर्बादी की कहानी लिखेगा अर्श, सवि की चालबाजियों पर फेरेगा रजत…

Share

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 25 October 2024 Episode: मुंबई। छोटे पर्दे का मोस्ट पॉपुलर सीरियल “गुम है किसी के प्यार में” में ड्रामा कभी खत्म नहीं होता। इस शो में दिखाए जा रहे एपिसोड में कुछ न कुछ होता रहता है। सीरियल में… रजत सबके सामने अमन और आहाना की सगाई का जिक्र करेगा। वहीं सवि भी इस सगाई को रोकने के लिए दांव खेलेगी। दूसरी ओर अर्श जिगर को अपना हथियार बनाएगा। तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, सवि और ईशा जानबूझकर अमन के सामने जिक्र करेंगे कि मृणमय की शादी जल्द से जल्द कराकर उसकी शादी करानी है। इस बात से अमन मन ही मन कुढ़ेगा। वहीं रजत भी सवि से पूछेगा कि अचानक से मृणमय का रिश्ता कैसे तय हो गया। अर्श, रजत को नुकसान पहुंचाने के लिए जिगर की बेल करा देगा, साथ ही उसे अपने साथ काम करने का ऑफर भी देगा। वहीं दूसरी ओर जैसे ही ये बात रजत को पता चलेगी, वो आग बबूला हो जाएगा। मिलिंद को पता चल जाएगा कि पेपर लीक कराने वाले छात्रों में लक्की ठक्कर भी शामिल था। पहले तो वो ये बात शांतनु से कहने का फैसला करेगा। लेकिन बाद में मिलिंद खुद ही लक्की के खिलाफ सबूत इकट्ठा करने का फैसला करेगा।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, मृणमय की सगाई के बारे में सुनकर अमन को जलन होती है। वो सवि से पूछता है कि मृणमय अमेरिका में कैसे एडजस्ट करेगी, साथ ही उसे माइग्रेन है तो अमेरिका में उसे दूध और जलेबी भी नहीं मिलेंगे। इसपर सवि कहेगी कि जैसे तुम्हारे भाई ने तुम्हारे लिए परफेक्ट लड़की ढूंढी है, वैसे ही हमने भी अपनी मृणु के लिए अच्छा लड़का ढूंढा है। तारा को पता चल जाएगा कि जिगर जेल से बाहर आ चुका है। वो उससे तुरंत मिलने पहुंचेगी। जिगर तारा के सामने प्यार का नाटक करेगा और उसे समझाएगा कि अर्श बहुत अच्छा इंसान है और उसने जिगर की मदद ही की है। जिगर की बातों से तारा का दिल पिघल जाएगा। जिगर की बातें सुनकर तारा उसे गले लगा लेगी। वहीं जिगर मन ही मन कहेगा कि अब बस तुम खुद अपने भाई बर्बाद करने में मेरा साथ दोगी। जिगर, तारा को सवि और रजत के खिलाफ इस्तेमाल करने की प्लानिंग करेगा। सवि सागर और उसकी गर्लफ्रेंड से कहती है कि बस कुछ दिन का नाटक है, फिर तुम लोग फ्री हो। ये बात रजत सुन लेता है और कहता है कि अब मैं सागर की सगाई मृणु से कराकर रहूंगा।

Share

The post Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Today Episode: बर्बादी की कहानी लिखेगा अर्श, सवि की चालबाजियों पर फेरेगा रजत… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *