Amroha Firing News: बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बदमाशों ने की फायरिंग, 28 बच्चे थे सवार, मचा हड़कंप

Amroha Firing News: बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बदमाशों ने की फायरिंग, 28 बच्चे थे सवार, मचा हड़कंप

Share

Amroha Firing News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने एक स्कूल की वैन पर फायरिंग कर दी. बदमाशों ने फायरिंग के साथ ही वैन पर पथराव भी किया. घटना के बाद से हड़कंप मच गया है.

जानकारी के मुताबिक़, घटना अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र की है. शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे के एसआरएस इंटरनेशनल स्कूल की वैन बच्चों को लेकर आ रही थी. वैन में कक्षा चार तक के बच्चे सवार थे. इस बस में 28 स्कूली बच्चे सवार थे. तभी रास्ते में तीन से चार बाइक सवार बदमाशों ने पहुंचे और वैन को रुकवाकर फायरिंग शुरू कर दी. बदमाशों ने वैन के ड्राइवर को निशाने बनाते हुए गोलियां चलाई. 

गोली की आवाज सुनकर चीख पुकार मचने लगी. बस में सवार बच्चे रोने लगे. फिर  बदमाश बस पर पथराव करने लगे. वहीँ ड्राइवर ने समझदारी दिखाई और बस को लेकर तेजी से भागा. ड्राइवर तेज रफ्तार में गाडी दौड़ते हुए फॉरन स्कूल पहुंचा. उसने इसकी जानकारी प्रिसिंपल और टीचर को पुलिस को दी. 

घटना की खबर मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गयी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच की जा रही है. प्राथमिक जाँच में पता चला है कि स्कूल अमरोहा के भाजपा नेता और ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र सिंह का है. उसी स्कूल के बस पर बदमाशों ने हमला किया गया है. हालाँकि बदमाशों ने स्कूल वैन पर फायरिंग क्यों की है ये अभी सामने नहीं आया है. 

Share

The post Amroha Firing News: बच्चों से भरी स्कूल वैन पर बदमाशों ने की फायरिंग, 28 बच्चे थे सवार, मचा हड़कंप appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *