Anupama Today Episode: फिर अपनी घिनौने हरकतों का स्वाद चखेगी पाखी, शाह परिवार की बैंड बजाएगी आध्या…

Anupama Today Episode: फिर अपनी घिनौने हरकतों का स्वाद चखेगी पाखी, शाह परिवार की बैंड बजाएगी आध्या…

Share

Anupama 25 October 2024 Episode: मुंबई। हिंदी टीवी सीरियल अनुपमा में रोजाना एक बड़ा ड्रामा होता है. सीरियल में… किंजल, डॉली से पूछती है आध्या के साथ हुई पिछली घटना से उसका कोई लेनादेना है क्या. डॉली साफ मना कर देती है और चिल्लाती है कि वो निर्दोष है. बा डॉली को संभालती है. किंजल को शक होता है कि जरूर कोई तो बात है. तो आइए जानते है कि आज के एपिसोड में क्या-क्या होने वाला है…

सीरियल में, शाह हाउस में आध्या के आने कि तैयारी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ बाथरूम इस्तमाल करने के बहाने आध्या भागने की कोशिश करेगी। आध्या जैसे ही भागने लगती है उसे प्रेम पकड़ लेता है और अनुपमा के हवाले कर देता है। वो अनुपमा और अंश के साथ वापिस अहमदाबाद जाने कि टिकेट कटा लेता है ताकि अध्याय फिर से भाग ना पाए। इशानी आध्या के आने को लेकर काफी परेशान होती है और इस बीच पाखी उससे शूट को लेकर सवाल-जवाब करती है। अपनी मां की बातों से इशानी चिढ़ जाती है और पाखी को सुना देती है। यह देख किंजल भी पाखी को अनुपमा संग बतमीजी करने की बातें याद दिलाती है।

आगे देखने के लिए मिलेगा कि, डॉली मन ही मन यह प्राथना करती है कि अनुपमा जिसे भी अपने साथ ला रही हो लेकिन वो छोटी अनु ना हो। वहीं दूसरी तरफ बा भी भगवान के आगे कहती हैं कि आध्या वापिस ना लौटे ताकि घर में अशान्ति नहीं बने। शाह हाउस में पैर रखते ही आध्या तोषू और पाखी की बतमीजियों का करारा जवाब देती है। वहीं दूसरी तरफ केक में छोटी अनु को नाम को देख आध्या उसे फेंक देती है और सभी को अपना नाम राही बताती है। घर में पैर रखते ही आध्या बा के झूले में बैठ उसपर तेज तेज झूलने लगती है और केक से गंदे हाथ सोफ़ों के कवर से पोंछ देती है। यह देख डॉली अनुपमा को सुनाती है की आध्या है तो एक गोद ली हुई बेटी ही। 

Share

The post Anupama Today Episode: फिर अपनी घिनौने हरकतों का स्वाद चखेगी पाखी, शाह परिवार की बैंड बजाएगी आध्या… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *