Diwali Special Paratdar Khasta Mathri Recipe: दीवाली पर बनाइए परतदार खस्ता मठरी, जितनी देखने में आकर्षक, उतनी ही खाने में मज़ेदार…

Diwali Special Paratdar Khasta Mathri Recipe: दीवाली पर बनाइए परतदार खस्ता मठरी, जितनी देखने में आकर्षक, उतनी ही खाने में मज़ेदार…

Share

Diwali Special Paratdar Khasta Mathri Recipe: दिवाली पर मिठाई खाते-खाते सभी थक जाते हैं। तब अपने आप हाथ नमकीन चीज़ें ढूंढता है। आज हम आपके साथ बहुत ही टेस्टी परतदार खस्ता मठरी की रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो आपके मेहमानों और परिवार वालों को बहुत पसंद आएगी। बस थोड़ी सी कलाकारी से सामान्य मठरी में जबरदस्त बदलाव आ जाएगा । इतना ज्यादा कि खाने में मजा ही आ जाएगा तो चलिए बनाते हैं परतदार खस्ता मठरी।

परतदार खस्ता मठरी बनाने के लिए हमें चाहिए

  • मैदा – डेढ़ कप
  • सूजी- 1/4 कप
  • देसी घी-5 टेबल स्पून, मोयन के लिए
  • कसूरी मेथी-1 टेबल स्पून
  • अजवाइन-1 टेबल स्पून
  • कलौंजी-1 टी स्पून (ऑप्शनल)
  • नमक-स्वादानुसार
  • बटर-50 ग्राम
  • चावल का आटा-2 टेबल स्पून
  • काॅर्नफ्लोर-2 टेबल स्पून
  • तेल – तलने के लिए

परतदार खस्ता मठरी ऐसे बनाएं

1. सबसे पहले थाली में मैदा लें। इसमें सूजी मिक्स करें। हाथों से रगड़ कर कसूरी मेथी और अजवाइन भी डाल दें। कलौंजी भी आप डाल सकते हैं और यदि पसंद नहीं है तो स्किप करें।

2. नमक डालें और मोयन का घी डाल कर इन सभी चीजों का हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए इसका आटा गूंध लें। ध्यान रखें कि आटा ना ही ज्यादा नर्म होना चाहिए और ना ही सख्त। अब आटे को 10 मिनट का रेस्ट दें।

3. इस दौरान आप स्लरी तैयार करें। इसके लिए रूम टेंपरेचर पर रखे बटर में चावल का आटा और कॉर्न फ्लोर मिलाएं और बहुत अच्छी तरह मिक्स करें जिससे यह एकदम स्मूद पेस्ट की तरह तैयार हो जाए।

4. आटे पर एक चम्मच तेल डालें और उसे एक बार और गूंध कर चिकना और नरम कर लें।

5. अब थोड़े बड़े साइज की लोइयां तोड़ें और इनसे रोटियां बेलकर रख लें। अब एक रोटी लें, उसके ऊपर स्लरी की एक अच्छी परत हाथों से फैला दें। उसके ऊपर दूसरी रोटी रखें उस पर भी स्लरी की लेयर लगाएं। इसी तरह एक के ऊपर एक पांच रोटियां रखकर सभी पर स्लरी की लेयर लगाएं।

6. अब रोटी को रोल करना शुरू करें और प्रेस करते जाएं। जब पूरा एक रोल बनकर तैयार हो जाए तो उसे अच्छी तरह रोल करते हुए प्रेस करें। इसे तलते वक्त मठरी की लेयर बिखरेगी नहीं।

7. रोल के छोटे-छोटे पीस करें और हाथों से दबाएं। अब सूखा आटा डस्ट कर मठरी बेल लें। मठरी मध्यम मोटाई की बेलें। इसी तरह सारी मठरियां बेल कर तैयार कर लें।

8. अब तेल गर्म करें। एक बार में तीन से चार मठरी तेल में छोड़ें। मठरियों को धीमीं आंच पर सुनहरी रंगत आने तक तलें। आपकी परतदार खस्ता मठरी तैयार हैं। इन्हें ठंडा करने के बाद स्टोर करें।

Share

The post Diwali Special Paratdar Khasta Mathri Recipe: दीवाली पर बनाइए परतदार खस्ता मठरी, जितनी देखने में आकर्षक, उतनी ही खाने में मज़ेदार… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *