Vishnu Deo Sai: दोपहर में राजधानी लौटेंगे सीएम: एक घंटा रहेंगे मंत्रालय में फिर इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Vishnu Deo Sai: दोपहर में राजधानी लौटेंगे सीएम: एक घंटा रहेंगे मंत्रालय में फिर इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल

Share

Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय आज अपने गृह ग्राम बगिया में हैं। सीएम कल बस्‍तर प्राधिकरण की बैठक के लिए जशपुर गए थे। बैठक के बाद सीएम ने रात्रि विश्राम वहीं किया। आज स्‍थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्‍यमंत्री दोपहर करीब एक बजे राजधानी लौटेंगे।

मुख्‍यमंत्री का हेलीकाप्‍टर सीधे नवा रायपुर के पुलिस मुख्‍यालय में स्थित हेलीपैड पर लैंड करेगा। वहां से सीएम मंत्रालय जाएंगे। मुख्‍यमंत्री मंत्रालय से 2 बजकर 40 मिनट पर इंदिरा गांधी कृषि विश्‍वविद्यालय के लिए रवाना होंगे। वहां राष्‍ट्रीय किसान मेला में शामिल होने के बाद मुख्‍यमंत्री सीधे डंगनिया स्थित बिजली कंपनी के मुख्‍यालय पहुंचेंगे। जहां कंपनी में नव नियुक्‍त इंजीनियरों को नियुक्ति पत्र देने के साथ ही मुख्‍यमंत्री पीएम सूर्यघर योजना की प्रचार समाग्री का विमोचन करेंगे।

पॉवर कंपनी से मुख्‍यमंत्री का काफिला 5 बजे रोहिणीपुरम पहुंचेगा, जहां वे विवेकानंद सभागार में क्षेत्रीय सांस्‍कृतिक माहोत्‍सव में शामिल होंगे। वहां से सीएम शाम 6 बजे सीएम हाउस पहुंच जाएंगे।

Share

The post Vishnu Deo Sai: दोपहर में राजधानी लौटेंगे सीएम: एक घंटा रहेंगे मंत्रालय में फिर इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *