Bilaspur News: लिफ्ट के बहाने युवती से दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार…

Bilaspur News: लिफ्ट के बहाने युवती से दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार…

Share

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में लिफ्ट देने के नाम पर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना कोनी थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपियों को पकड़ है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता कोरबा की रहने वाली है। यवती किसी काम से बिलासपुर आई थी। काम खत्म होने के बाद कोरबा जाने वाली बस का इंतेजार कर रही थी। इसी बीच कोरबा निवासी आकाश वहां पहुंचा। पीड़िता उसे जानती थी। आकाश ने पीड़िता को छोड़ने की बात कही और अपने कार में बैठाकर सुनसान जगह पर ले गया।

यहां पर पहले से मौजूद सुभाष भारद्वाज ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। घटना के दौरान पीड़िता जैसे-तैसे आरोपियों के चंगुल से खुद को बचाकर वहां से भाग निकली। घर पहुंचने के बाद इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी।

परिजन अपनी बेटी के साथ कोनी थाने और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर घटना में शामिल सुभाष भारद्वाज, आकाश दिव्य, मौसम दिव्य को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

Share

The post Bilaspur News: लिफ्ट के बहाने युवती से दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *