Bigg Boss 18: सलमान खान अब करेगे शादी, बिग बॉस की ये खुबसूरत कंटेस्टेंट बनेगी दुल्हन, जानिए कौन…

Bigg Boss 18: सलमान खान अब करेगे शादी, बिग बॉस की ये खुबसूरत कंटेस्टेंट बनेगी दुल्हन, जानिए कौन…

Share

Bigg Boss 18: मुंबई। सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 18 चर्चाओं में बना हुआ है. इस रियलिटी शो में हर सीजन में कंटेस्टेंट्स लड़ते हैं और सलमान खान वीकेंड का वार पर उनकी क्लास लगाते हैं, लेकिन इस बीच जमकर कॉमेडी भी होती है. कई बार सलमान कंटेस्टेंट्स की टांग खिंचाई करते हैं, तो कुछ कंटेस्टेंट्स भाईजान संग थोड़ी मस्ती कर ही लेते हैं. वहीं, इस वीकेंड का वार में सलमान खान को एक कंटेस्टेंट ने सीधा शादी के लिए ही प्रपोज कर दिया है, जिस वजह से घर में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए हैं. खुद सलमान खान भी इस कंटेस्टेंट्स की बात का पहले तो जवाब नहीं दे पाए.

दरअसल, बिग बॉस 18 के इस वीकेंड का वार में सलमान खान चाहत पांडे के साथ मस्ती करते हुए नजर आए. सलमान चाहत से उनकी शादी की बात छेड़ते हैं और बोलते हैं उन्हें अपने होने वाले दूल्हे की क्वालिटी के बारे में बताना है लेकिन घर के लड़कों को ध्यान में रखकर बताना होगा. तब चाहत बोलती हैं, ‘उन्होंने करणवीर जैसा जिम करने वाला लड़का चाहिए.’ इसके बाद वह बोलती हैं, ‘लड़के के विवियन जैसे बाल होने चाहिए.’ चाहत की बात सुनकर करण संग उनका नाम घरवाले छोड़ने लगते हैं. तभी करणवीर बोल देते हैं कि वह सलमान खान सर को भी शामिल कर सकती हैं. इस पर चाहत कुछ ऐसा कह देती हैं, जिसे सुनकर सलमान खान भी हैरान रह जाते हैं.

बता दें कि, चाहत सलमान खान की तरफ देखती हैं और बोलती हैं, ‘सर, आप ही कर लो मुझसे शादी…’ इस पर सलमान मजेदार जवाब देते हैं. वह बोलते हैं, ‘आपने जो जो क्वालिटी गिनाई है, वो मुझमें नहीं है.’ इसके बाद वह यह भी बोल देते हैं, ‘आपकी मम्मी और मेरी तो बिल्कुल ही नहीं जमेगी.’ सलमान का ये जवाब सुनकर घर में सभी हंसने लगते हैं. बता दें कि चाहत पांडे को शो में काफी पसंद किया जा रहा है. विवियन संग गेम में उनका 36 का आंकड़ा देखने के लिए मिल रहा है. दोनों किसी न किसी बात पर लड़ते रहते हैं. इस वजह से घर का माहौल अक्सर गर्म रहता है. 

Share

The post Bigg Boss 18: सलमान खान अब करेगे शादी, बिग बॉस की ये खुबसूरत कंटेस्टेंट बनेगी दुल्हन, जानिए कौन… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *