IAS Shailbala Martin News: कौन है IAS शैलबाला मार्टिन, जिसने मंदिरों के लाउडस्पीकरों पर उठाया सवाल, एक ट्ववीट से छिड़ गई बहस

IAS Shailbala Martin News: मध्य प्रदेश में मोहन सरकार के सख्त आदेश के बाद भी तेज आवाज में देर रात तक डीजे और लाउड स्पीकर बजाए जा रहे हैं. डीजे की असहनीय आवाज से तंग आकर एक सीनियर महिला आईएएस अधिकारी ने लाउड स्पीकर पर सवाल किये हैं. आईएएस के सवाल से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया है.
डीजे के उपयोग पर आईएएस शैलबाला ने किया सवाल
सीनियर आईएएस शैलबाला मार्टिन अपने एक्स अकाउंट पर 17 अक्टूबर को डीजे और लाउड स्पीकर का मुद्दा उठाते हुए लिखा, “भोपाल के चार इमली जैसे इलाके में जहां पुलिस कमिश्नर का खुद का आवास है, वहां ही फुल वॉल्यूम में DJ पर भयानक शोर करते हुए बजने वाले भजनों(?) के साथ मंत्री अफसरों के बंगलों के सामने से झांकियां निकाली गईं. कहीं किसी प्रकार की रोक टोक नहीं देखी गई, किसी के कानों में ये कानफोडू शोर सुनाई नहीं पड़ा जबकि पुलिस थाना मुश्किल से आधे किलोमीटर की दूरी पर है.
उन्होंने आगे लिखा, “हालत ये है कि चार इमली क्षेत्र में आए दिन निकलने वाले डीजे की ध्वनि से मकानों की खिड़कियां तक हिलने लगती है. ये स्थिति अन्य क्षेत्रों में भी होती होगी. कानून या वरिष्ठों के आदेश का पालन करवाने की किसी को चिंता नहीं है न ही इस बात की फिकर है कि किसी घर में बुजुर्ग और बीमार इसे कैसे सहन कर पाएंगे.वैसे सभी ये जानते ही होंगे कि समारोहों के दौरान नाचते गाते होने वाली आकस्मिक मौतों का एक कारण अत्यधिक प्रबलता वाली डीजे की ध्वनि के कारण उत्पन्न होने वाली अनियमित तेज हृदय गति भी है. क्या इस मासूम की मौत के जिम्मेदार वो लोग भी नहीं हैं जिनके कंधों पर नियम निर्देशों का पालन करवाने की जिम्मेदारी है?
मंदिर पर लगे लाउडस्पीकर पर भी उठाया सवाल
आईएएस शैलबाला मार्टिन ने 20 अक्टूबर को सीनियर जर्नलिस्ट मनोज कुमार के एक्स पोस्ट पर जिसमे मस्जिदों के बाहर डीजे बजाने पर किया गया था. उसके जवाब में सवाल किया कि, “और मंदिरों पर लगे लाउडस्पीकर, जो कई कई गलियों में दूर तक स्पीकर्स के माध्यम से ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं, जो आधी आधी रात तक बजते हैं उनसे किसी को डिस्टरबेंस नहीं होता.”
अब आईएएस शैलबाला मार्टिन के एक पोस्ट से सोशल मीडिया से लेकर राज्य की राजनीति तक बवाल मच गया है. कई लोगों ने उनके इस सवाल की आलोचना की है. तो वही कई लोग समर्थन में आये हैं. शैलबाला मार्टिन चर्चे में आ गयी हैं. इससे पहले भी आईएएस अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में आयी थी.
शैलबाला मार्टिन
The post IAS Shailbala Martin News: कौन है IAS शैलबाला मार्टिन, जिसने मंदिरों के लाउडस्पीकरों पर उठाया सवाल, एक ट्ववीट से छिड़ गई बहस appeared first on bhadas2media.
