Bigg Boss 18: बाबा अनिरुद्धाचार्य कराएंगे सलमान खान की शादी! जानिए कौन है दबंग खान की दुल्हन…

Bigg Boss 18: बाबा अनिरुद्धाचार्य कराएंगे सलमान खान की शादी! जानिए कौन है दबंग खान की दुल्हन…

Share

Bigg Boss 18: मुंबई। बिग बॉस के मंच पर होस्ट सलमान खान की शादी का जिक्र न हो, ऐसा बहुत कम ही होता है। मोस्ट बैचलर फिल्म स्टार सल्लू मियां 58 साल की उम्र में भी कुंवारे हैं और उनका शादी का कोई प्लान नहीं है। हाल ही में, श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने सल्लू मियां के लिए दुल्हन ढूंढने की बात कही।

दरअसल, शो के एक नए प्रोमो वीडियो में श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज बिग बॉस 18 के सेट पर बैठे नजर रहे हैं। जाहिर तौर पर अनिरुद्धाचार्य जी बिग बॉस 18 में बतौर कंटेस्टेंट नहीं गए हैं, लेकिन वह एक गेस्ट के तौर पर शो को एक तगड़ी शुरुआत जरूर दिलाएंगे। हर कंटेस्टेंट के साथ बाबाजी की थोड़ी बातचीत होगी और वह कुछ सवाल पूछने के साथ-साथ कंटेस्टेंट के सवालों का जवाब भी देंगे। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि जब तेजिंदर बग्गा सेट पर हैं तब सलमान खान और बाबाजी उनसे कुछ सवाल करते हैं। क्योंकि बात शादी को लेकर छिड़ी होती है तो बाबाजी सलमान खान को भी एक मशवरा दे डालते हैं। बाबाजी ने कंटेस्टेंट तेजिंदर बग्गा से पूछा, “आप किस उद्देश्य से यहां आए हैं?” जवाब में तेजिंदर बग्गा ने कहा, “राजनीतिक लोग बहुत लालची होते हैं। लालच यह होता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग हमें जानें।” इसके बाद बाबाजी ने पूछा- विवाह हो गया? तो बग्गा ने कहा- नहीं। इसके बाद बाबाजी ने उनसे उनकी उम्र पूछ ली तो बग्गा ने कहा कि मैं भाई (सलमान खान) से छोटा हूं। सलमान खान ने बात घुमाते हुए कहा- बच्चे हैं ये। देखिए वीडियो…

बता दें कि, बात आगे बढ़ी तो अनिरुद्धाचार्य जी ने मजे-मजे में कहा, “फिर तो दो ढूंढनी पड़ेंगी। एक आपके लिए और एक इनके लिए।” सलमान खान ने फौरन कहा- नहीं नहीं। तो बाबाजी बोले- मैं जो लाऊंगा ना वो भागेगी नहीं। इस पर सलमान खान ने बात मजाक में उड़ाते हुए कहा- हमको भगौड़ी चाहिए। सलमान खान और बाबाजी की यह बातचीत जाहिर तौर पर फैंस काफी एन्जॉय करने वाले हैं। बिग बॉस 18 में इस बार फैंस को तकनीक का जमकर इस्तेमाल देखने को मिलेगा। प्रोमो वीडियो में भी इस बात की साफ झलक दी जा चुकी है।

Share

The post Bigg Boss 18: बाबा अनिरुद्धाचार्य कराएंगे सलमान खान की शादी! जानिए कौन है दबंग खान की दुल्हन… appeared first on bhadas2media.

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *