सड़क हादसे में तीन की मौत: ढाबे के पास वाहन ने युवक को रौंदा, साल्ही चौक पर ट्रेलर की चपेट में आए 2 सगे भाई की माैत

सड़क हादसे में तीन की मौत: ढाबे के पास वाहन ने युवक को रौंदा, साल्ही चौक पर ट्रेलर की चपेट में आए 2 सगे भाई की माैत

सरगुजा। 17 अक्टूबर 2026| अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच 130 पर उदयपुर के डांडगांव में गुरुवार रात करमा देखने जा रहे दो सगे भाइयों सहित अलग-अलग हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई, 12 अन्य घायल हैं।

पहला हादसा तारा चौकी क्षेत्र के साल्ही मोड़ के पास गुरुवार रात 8 से 9 बजे के बीच हुआ। घाटबर्रा निवासी सगे भाई मन्त्रा राम मझवार (21) और धना राम मझवार (22) बाइक से डांडगांव करमा देखने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर सीजी 10 बीएस 9545 ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सगे भाई सड़क पर उछल कर गिरे और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। तारा चौकी प्रभारी संजय गोस्वामी ने कहा कि ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है। दूसरी घटना रात करीब 11 बजे प्रिंस ढाबा के पास हुई। लखनपुर गणेशपुर निवासी संदीप ठाकुर (20) अपने दो साथियों राहुल (18) और शिवम राजवाड़े (21) के साथ बाइक से करमा महोत्सव जा रहा था। तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 20 साल के संदीप की मौके पर ही मौत हो गई।

एक दिन में अस्पताल पहुंचे हादसों के 15 मरीज

हाईवे पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही का आलम यह रहा कि उदयपुर का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घायलों से भर गया। बीएमओ डॉ. योगेंद्र पैकरा ने कहा कि 15 अक्टूबर को सिर्फ सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े 15 मरीज अस्पताल लाए गए। इनमें से गंभीर रूप से घायल दो मरीजों की हालत बिगड़ने पर उन्हें अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

112 की टीम ने राहुल और शिवम को उदयपुर अस्पताल पहुंचाया। एएसआई शिवचरण राम साहू के मुताबिक, शुरुआती जांच में घायलों के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। फरार आरोपी की पहचान करने फुटेज की मदद ली जा रही है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *