CG बिलासपुर में होगा आधुनिक ट्रेनों का मेंटेनेंस, 96.18 करोड़ की लागत से कोचिंग डिपो में तैयार होगा हाईटेक मेंटेनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर…

बिलासपुर। 8 सितंबर 2026| वंदे भारत और अमृत भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों का मेंटनेंस अब बिलासपुर में की जाएगी, रेलवे ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। रेलवे के कोचिंग डिपो में 96.18 करोड़ रुपए से हाइटेक मेंटनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने की योजना बनाई गई है। योजना को धरातल पर उतारने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। प्रोजेक्ट में हैवी रिपेयर बे और सर्विस-कम-स्टोर भवन बनाया जाएगा। योजना की खास बात ये, सुविधा केवल आधुनिक ट्रेनों तक सीमित नहीं रहेगी। जरूरत के मुताबिक अन्य यात्री ट्रेनों का मेंटनेंस भी किया जाएगा।
जानिए में टेंडर में क्या कुछ है?
जारी किए गए टेंडर में प्रस्तावित मेंटेनेंस डिपो, निरीक्षण शेड और सहायक सुविधाओं के ड्रॉइंग-लेआउट शामिल है। वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के लिए प्रस्तावित सुविधाओं का भी जिक्र है।
एक ही जगह उपकरण और स्पेयर पार्ट्स मिलेंगे
सर्विस-कम-स्टोर भवन में मेंटेनेंस से जुड़े उपकरण, स्पेयर पाटुर्स और दूसरी जरूरी सामग्री रखी जाएगी। इससे मरम्मत के दौरान जरूरी संसाधन आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे और काम ज्यादा व्यवस्थित तरीके से किया जा सकेगा।
जांच और हैवी रिपेयर बे में होगी बड़ी मरम्मत
आधुनिक ट्रेनों की नियमित जांच के साथ बड़े स्तर की मरम्मत की जरूरत होती है। इसके लिए कोचिंग डिपो में अलग हैवी रिपेयर बे बनाया जाएगा। इससे बड़े मेंटेनेंस के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर बिलासपुर में ही उपलब्ध होगा।
21 अक्टूबर तक टेंडर, EPC मोड में निर्माण
परियोजना अभी टेंडर ऑन प्रासेज है। 21 अक्टूबर तक बोली आने के बाद तकनीकी और वित्तीय प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद चयनित एजेंसी को काम सौंपा जाएगा। निर्माण EPC मोड (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) में होगा।
यात्री ट्रेनों का भी हो सकेगा मेंटनेंस
सीनियर DCM, बिलासपुर रेल मंडल अनुराग सिंह ने बताया, हैवी रिपेयर बे बनने से अमृत भारत और वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों के साथ अन्य यात्री ट्रेनों की भी मेंटेनेंस सुविधा उपलब्ध होगी। जरूरत के अनुसार भविष्य में इन सर्विसेस का विस्तार किया जा सकता है।

