शादी के बाद एक महीने रही ठीक, बुलट की मांग करने लगा पति, मारपीट की और फिर पिला दिया जहर

शादी के बाद एक महीने रही ठीक, बुलट की मांग करने लगा पति, मारपीट की और फिर पिला दिया जहर

बिलासपुर। 30 अगस्त 2026| छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र के कौड़िया गांव की नवविवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने व जान से मारने की नीयत से जबरन कीटनाशक पिलाने का गंभीर और सनसनीखेज आरोप लगाई है। पीड़िता ने इसकी शिकायत सीपत थाने में की है। पीड़िता की शिकायत को गंभीरता से लेत हुए पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

पढ़िए क्या है मामला?

सिरगिट्टी क्षेत्र के सिलपहरी में रहने वाली नीलम की शादी दिसंबर 2024 में बलराम प्रजापति (25), निवासी रांक कौड़िया, थाना सीपत के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार फ्रिज, टीवी, कूलर, आलमारी, बेड सहित घरेलू सामान और सोने-चांदी के आभूषण दिए थे।

एक महीने बाद शुरू हो गई प्रताड़ना

शादी के करीब एक माह तक पति ने उसे ठीक से रखा। इसके बाद पति उस पर मायके से बुलेट मोटर साइकिल लाने या बुलेट खरीदने के लिए रुपये मांगकर लाने का दबाव बनाने लगा। महिला ने आरोप लगाया कि उसकी सास लक्ष्मी कुम्हार भी उसके सोने-चांदी के गहने मांगती थी। गहने नहीं देने पर पति के साथ मिलकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।

सास भी अपने बेटे का लेती है पक्ष

पति आए दिन अश्लील गाली-गलौज कर मारपीट करता था। जब वह सास से पति की शिकायत करती तो सास भी पति का पक्ष लेकर मायके से दहेज लाने का दबाव बनाती थी।

पहले मारपीट की फिर पति ने पिलाया जबरन कीटनाशक

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 27 मई 2026 को पति ने दहेज के लिए दबाव बनाते हुए उसके साथ हाथ-मुक्के से मारपीट की और दहेज नहीं लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जबरन कीटनाशक पिला दिया। हालत बिगड़ने और उल्टी होने पर उसे सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां करीब 10 दिन इलाज चला। इस दौरान उसके पति ने उसे फंसाने के लिए स्वयं भी थोड़ा जहर पी लिया और उसके परिवार को उसके द्वारा जहर खाने की गलत जानकारी दी। इलाज के बाद वह मायके लौटकर रहने लगी। महिला ने पहले भी महिला थाना में शिकायत की थी, लेकिन उसका पति उपस्थित नहीं हुआ। अब उसने पति और सास के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बुलेट नहीं लाई तब पिलाया जहर

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी के करीब एक माह बाद से पति उस पर मायके से बुलेट लाने या बुलेट खरीदने के लिए रुपये मांगकर लाने का दबाव बनाने लगा था। मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे जबरन कीटनाशक पिलाया गया था।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *