CG Teacher Transfer: रायपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने 126 शिक्षकों की तबादला सूची जारी की है। आपसी सहमति के आधार पर ये ट्रांसफर किया गया है। जारी सूची में सहायक शिक्षक, एलबी, व्याख्याता, शिक्षक ई संवर्ग, व्यायाम शिक्षक, प्रधान पाठक के नाम शामिल हैं।