बिलासपुर में बम की तरह फटा AC का कंप्रेसर, 2 लोग बुरी तरह झुलसे, हालत गंभीर… धमाके की आवाज से दहल उठा इलाका

इमेज- AI
Bilaspur AC blast,
Bilaspur AC blast: 6 अप्रैल 2026, गर्मी शुरू होते ही एसी ब्लास्ट की खबरें सामने आने लगती है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में भी रविवार शाम हादसा हो गया. सिविल लाइन इलाके में दुकान में एसी दूकान में ब्लास्ट हो गया. जिसमे दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए.
एसी दूकान में ब्लास्ट
घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ‘परफेक्ट सॉल्यूशन’ एसी दूकान का है. यह दूकान तैयबा चौक से कुम्हारपारा जाने वाले मार्ग पर स्थित है. रविवार शाम करीब 6:40 बजे घटना हुई है. रविवार को दूकान में ब्लास्ट हो गया. जिसमे दो भाई घायल हो गए.
दो लोग बुरी तरह घायल
घायलों की पहचान आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा उर्फ पप्पू के रूप में हुई है. आरिफ मिर्जा और शब्बीर मिर्जा रतनपुर के रहने वाले थे. दोनो बिलासपुर में किराए पर दुकान लेकर एसी मरम्मत का काम करते हैं.
कैसे हुआ हादसा
रविवार को AC कंप्रेसर की मरम्मत की जा रही थी. इसी बीच अचानक ब्लास्ट हो गया. ब्लास्ट इतनी भयानक की धमाके की जोरदार आवाज आयी. जिससे पूरी इलाके में हड़कंप मच गया. हर तरफ अफरा तफरी मच गयी. भाई बुरी तरह घ्याल हो गए. स्थानीय लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया. जहाँ से दोनों को बर्न अस्पताल में रेफर कर दितया गया. जहाँ दोनों का इलाज जारी है.
पुलिस कर रही घटना की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. ब्लास्ट किन कारणों से हुआ है अभी इसका पता नहीं चल सका है. बताया जा रहा है मरम्मत के दौरान ब्लास्ट हुआ है. फ़िलहाल घटना की जांच जारी है.
