Raipur News: रहेजा अवाना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन साइट में अचानक धंसी मिट्टी, एक मजदूर की दबकर मौत

Raipur News: रहेजा अवाना में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन साइट में अचानक धंसी मिट्टी, एक मजदूर की दबकर मौत

Raipur News: रायपुर। रायपुर के कचना स्थित रहेजा अवाना के कंस्ट्रक्शन साइट पर बड़ी दुर्घटना हो गई। निर्माणाधीन साइट की मिट्टी धंसने से एक मजदूर की दबकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक मजदूर की पहचान झारखंड गढ़वा निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है। घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र की है।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, 4 अप्रैल को कचना स्थित रहेजा अवाना के निर्माणाधीन साइट पर काम चल रहा था। मजदूर अपने-अपने काम पर लगे हुऐ थे। इसी बीच अचानक मिट्टी धंस गई और उसके नीचे एक कारपेंटर दब गया।

मजदूर के दबने की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद मजदूरों ने मलबे में दबे मजदूर को निकालने रेस्क्यू शुरू किया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद मजदूर को आखिरकार बाहर निकाला गया और उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल लाया गया। जहां पर डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी खम्हारडीह पुलिस को दी गई। पुलिस ने मृतक युवक की पहचान झारखंड के गढ़वा जिला निवासी गुड्डू रवि के रूप में की। निर्माणाधीन साइट पर मृतक कारपेंटर का काम करता था।

मृतक गुड्डू एक महीने पहले ही कंस्ट्रक्शन साइड पर काम करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम भी नहीं थे, जिसकी वजह से ये हादसा हो गया।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। साथ ही हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *