खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

खल्लारी रोप-वे दुर्घटना: मुख्यमंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई

Khallari ropeway accident: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हाल ही में हुई रोप-वे दुर्घटना में प्रभावित परिवारों के लिए सहायता राशि की घोषणा की है।

उन्होंने दिवंगत श्रद्धालुओं के परिजनों को 5 लाख रुपए एवं घायलों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि इस कठिन समय में उन्हें संबल मिल सके।

मुख्यमंत्री साय ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

जानिए पूरा मामला

दरअसल, रायपुर से 80 किलोमीटर दूर महासमुंद में प्रसिद्ध खल्लारी मंदिर है। 22 मार्च को नवरात्र पर्व पर माता के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रोपवे भी लगाया गया है। रविवार होने की वजह से मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। सुबह से ही रोपवे का इस्तेमाल किया जा रहा था। माता के दर्शन के लिए 2 ट्राली में 17 से ज्यादा श्रद्धालु रोपवे में बैठे थे। इसी दौरान रोपवे 200 फीट उचे में पहुंची और फिर अचानक ट्रॉली का केबल टूट गया, जिससे ट्रॉली में बैठे श्रद्धालु सीधे नीचे गिर गए और 17 गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में करीब 17 लोग घायल हो गए, जिनमें से गंभीर रूप से 6 घायलों को रायपुर रेफर किया गया। वहीं, रायपुर निवासी एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई।

घायलों के नाम

घायलों में गोविंद स्वामी, नमिता स्वामी, अंशुका स्वामी (महासमुंद), हेमलाल नागेश्वर, रतन नागेश्वर, हेमिन, हुलसी, पूर्वी, टिया, अमलेश (टिकरापारा, रायपुर), टोमेश्वरी साहू, कुमेश साहू, हर्ष साहू (दलदल सिवनी रायपुर) ऋषभ धावरे, छ्यांश, मनस्वी (राजा तालाब, रायपुर) है।

एक महिला की मौत

राजा तालाब निवासी एक महिला आयुषी की मौत हो गई।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *