CG में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़: लालच देकर लोगों को फंसाने वाला मास्टरमाइंड पकड़ाया, विदेशी फंडिंग की भी आशंका

CG में धर्मांतरण रैकेट का भंडाफोड़: लालच देकर लोगों को फंसाने वाला मास्टरमाइंड पकड़ाया, विदेशी फंडिंग की भी आशंका

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने अवैध धर्मांतरण के संगठित नेटवर्क का संचालन करने वाले डेविड चाको को गिरफ्तार किया है। लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने और बिना अनुमति आश्रम चलाने का गंभीर आरोप है।।मामला लालबाग थाना क्षेत्र की सुकुलदेहन पुलिस चौकी का है।

पुलिस को 8 जनवरी को शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई। जांच में सामने पता चला, डेविड चाको अपने निवास पर प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को इकट्ठा करता था। लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए उकसाता था। पुलिस ने बताया, आरोपी बिना अनुमति के आश्रम का संचालन कर रहा था और वहां नाबालिग बच्चों को भी रखा गया था।

पुलिस ने जांच में यह सब पाया

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया है। लैपटॉप, मोबाइल फोन, सोलर चार्ज्ड प्रोजेक्टर, चर्च से संबंधित रजिस्टर, सदस्यता सूची, ‘PAUL’ एप्लीकेशन फॉर्म और ट्रेनिंग दस्तावेज शामिल हैं।

विदेशी फंडिंग की आशंका

भविष्य में धर्मांतरण की योजना से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज और पुस्तकें भी पुलिस ने जब्त की हैं। पुलिस ने इस मामले में विदेशी फंडिंग की आशंका जताई है। नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपी के बैंक खातों की जानकारी जुटाई जा रही है।

धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

राजनांदगांव पुलिस ने आरोपी डेविड चाको के विरुद्ध छत्तीसगढ़ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम की धारा 3, 4, 5 और BNS की धारा 299 के तहत मामला दर्ज किया है। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की गई है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *