भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सहभागिता

भारत विद्युत शिखर सम्मेलन 2026 में छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण सहभागिता

India Power Summit 2026: इस सम्मेलन का आयोजन भारत के विद्युत मंत्री व केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता एवं विद्युत राज्य मंत्री श्रीपाद नाइक के उपस्थिती में किया जा रहा है।

सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा मुख्य भागीदार के रूप में भाग लिया जा रहा है। सम्मेलन के अंतर्गत दिनांक 20 मार्च 2026 को आयोजित किए गए मंत्री स्तरीय सत्र सम्मेलन का मुख्य आकर्षण था। जिसमें छत्तीसगढ़ से मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य कैबिनेट दर्जा प्राप्त क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, ऊर्जा सचिव रोहित यादव एवं क्रेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सिंह राणा द्वारा भाग लिया गया।

बिजली की मांग, कम कार्बन उत्सर्जन करने वाले तकनीक को अपनाना एवं देश की विद्युत क्षमता को बढ़ाने के विषय पर इस सत्र में रणनीतिक चर्चा की गई। सत्र में छत्तीसगढ़ द्वारा अंजोर विजन 2047 अंतर्गत निर्धारित अक्षय ऊर्जा लक्ष्य को वर्ष 2030 तक 45% एवं वर्ष 2047 तक 66% हासिल करने हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

इस चार दिवसीय सम्मेलन में छत्तीसगढ़ राज्य के अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हरियाणा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, केरल, उड़ीसा, उत्तर प्रदेश, बिहार एवं आंध्र प्रदेश द्वारा स्टॉल के माध्यम से अपने राज्य का विद्युत क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां को प्रदर्शित किया गया है।राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनीयों द्वारा विद्युत क्षेत्र संबंधित नवाचार आधारित तकनीक एवं अक्षय ऊर्जा आधारित तकनीकीयों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *