Dr. Ramanuragi Maharaj: कथावाचक का मंत्री राजेश अग्रवाल पर गंभीर आरोप, बोले-कथा कराकर नहीं दिए 15 लाख, मांगने गया तो धक्के मारकर निकाले, विधानसभा के बाहर कर लूंगा आत्महत्या…

Dr. Ramanuragi Maharaj: कथावाचक का मंत्री राजेश अग्रवाल पर गंभीर आरोप, बोले-कथा कराकर नहीं दिए 15 लाख, मांगने गया तो धक्के मारकर निकाले, विधानसभा के बाहर कर लूंगा आत्महत्या…

Dr. Ramanuragi Maharaj: रायपुर। छत्तीसगढ़ के कथा वाचक ने विधानसभा के बाहर आत्महत्या की धमकी दी हैं। कथावाचक ने 1.30 मीनट का वीडियो जारी कर मंत्री राजेश अग्रवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। कथावाचक डाॅ रामानुरागी महाराज ने वीडियो में कहा कि मंत्री राजेश अग्रवाल ने उनसे कथा करवाया और कथा के 15 लाख नहीं दिए।

कथावाचक डाॅ रामानुरागी महाराज ने कहा कि ”2 जनवरी 2026 से 9 जनवरी 2026 श्रीमद भागवत कथा अंबिकापुर के लखनपुर में मंत्री राजेश अग्रवाल जी के यहां किया हूं, जिन्होंने कथा कराने के बाद भी कोई धनराशि नहीं दी। मैं जितने बार भी मंत्री जी से पैसे लेने जाता हूं तो मुझे धक्का-मारकर भगा दिया जाता है।”

कथावाचक ने आगे कहा कि मैं सरकार से यह कहना चाहता हूं, क्या ये सनातन धर्म की यही मर्यादा हैं क्या, एक शंत के साथ में घोर अन्याय और अपमान किया जा रहा है। मेरा अपमान होने से मैं बहुत आहत हूं, मैं विधानसभा के गेट नं-3 में के बाहर हूं, अगर मुझे मेरा हक नहीं मिला तो मैं विधानसभा के बाहर आत्मदाह कर लूंगा। नीचे देखें वीडियो…

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *