CG News: भाजपा महिला पार्षद ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

CG News: भाजपा महिला पार्षद ने खाया जहर, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती…

CG News: रायगढ़। रायगढ़ जिले की एक महिला पार्षद ने जहर खा लिया। महिला नेत्री ने अपने घर में ही जहर का सेवान किया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका उपचार जारी है। महिला नेत्री का नाम नेहा देवांगन हैं और वार्ड क्रमांक 02 से भाजपा की पार्षद हैं।

दरअसल, नगर निगम रायगढ़ की एक महिला पार्षद ने आत्महत्या की कोशिश की है। इससे BJP नेताओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने बताया कि गुरूवार को रायगढ़ नगर निगम के वार्ड क्रमांक 02 से भाजपा की महिला पार्षद नेहा देवांगन ने जहर खा लिया।

इसके बाद पार्षद की हालत बिगड़ती चली गई, तब आनन- फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और परिजन इस आत्मघाती कदम के पीछे के कारणों से अनजान हैं। पुलिस पार्षद की सेहत पर नजर रख रही है, जिससे सुधार के बाद सामान्य हालत में आने पर बयान लिया जायेगा। इलाज कर रहे चिकित्सकों का कहना है कि फिलहाल महिला पार्षद की हालत में सुधार है। अगले चौबीस घंटे तक डॉक्टर पार्षद की स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।

रधर, इस घटना के बाद रायगढ़ नगर निगम की राजनीति में हलचल मची हुई है। हर कोई इसका कारण जानना चाह रहा है। घटना के वक्त महिला पार्षद अपने घर पर ही थी। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई पारिवारिक कारण होगा। जहर खाने के बाद परिवार के सदस्यों ने पड़ोसियों की मदद से पार्षद को अस्पताल पहुंचाया। परिजन घटना को लेकर कोई बात नहीं करना चाह रहे हैं। पार्षद होने की वजह से हर कोई इस घटना से अचंभित है। नगर निगम के मेयर, सभापति और अन्य जनप्रतिनिधि भी पार्षद का हाल जानने अस्पताल पहुंच रहे। फिलहाल, महिला पार्षद के बयान के बाद ही मामला समझ में आएगा।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *