CG News: नशेड़ी वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती: 711 नशेड़ी वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई, शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं…

CG News: नशेड़ी वाहन चालकों पर पुलिस की सख्ती: 711 नशेड़ी वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई, शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं…

CG News: बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस, यातायात नियमों की उपेक्षा करने वालों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 711 से अधिक आरोपी वाहन चालकों पर 185 MV के तहत कार्यवाही की गई है। ये सभी मामले कोर्ट में पेश किए गए है।

एसएसपी रजनेश सिंह के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे एवं समस्त पर्यवेक्षण अधिकारियों के पर्यवेक्षण में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

सड़क दुर्घटनाओ में प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु बिलासपुर पुलिस के द्वारा निरंतर चेकिंग अभियान चलाते हुए शराब सेवन कर वाहन चालन, बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चालन, तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, ट्रिपल सवारी, गलत नंबर प्लेट लगा कर वाहन चालन, गलत दिशा में वाहन चालन, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चालन एवं खतरनाक तरीके से वाहन चालन आदि के सुसंगत धाराओं के तहत लापरवाह वाहन चालकों पर यातयात नियमों के प्रति सम्वेदनशील बनाने सतत कार्यवाही की जा रही है।

711 वाहन चालकों पर कार्रवाई

यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा उक्त कार्यवाही में माह जनवरी से अब तक शराब सेवन कर नशे की हालत में वाहन चलाने वाले 711 से अधिक आरोपी वाहन चालकों पर 185 MV के तहत कार्यवाही की गई, जिसमें सभी प्रकरण न्यायालय भेजा गया।

बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर नियमित रूप से कार्यवाही की जा रही है।।ITMS के माध्यम से अधिक यातायात नियमों के उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर ऑनलाइन चालानी कार्रवाई करते हुए सभी में समन शुल्क अधिरोपित की गई है।

सबसे ज्यादा दुर्घटना समय 6:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे के बीच

सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा भी यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा की गई है जिसके तहत सर्वाधिक सड़क दुर्घटना का समय 6:00 बजे से लेकर रात्रि 12:00 बजे के मध्य होना पाया गया है। इसे ध्यान में रखते हुए इस दौरान विशेष रूप से प्रत्येक दिन अभियान चलाकर ज्यादा से ज्यादा प्रभावी एवं संघन कार्यवाही की जा रही है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाई जा सके।

लापरवाह वाहन चालकों पर बरती जा रही सख्ती

नियमित रूप से सड़क दुर्घटनाओं के प्रति आम नागरिकों को विभिन्न माध्यमों से जागरुक किए जाने के बावजूद भी कुछ वाहन चालकों के द्वारा यातायात नियमों के प्रति अनुशासनहीनता, असंवेदनशील एवं सुरक्षा मानदंडों के प्रति उपेक्षा से सड़क दुर्घटनाओ की संभावना बनी रहती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ऐसे वाहन चालकों के असुरक्षित वाहन चालन पर नियंत्रण हेतु अभियान चलाकर सतत चेकिंग की जा रही है।

होली त्यौहार, स्टॉपर एवं चेकिंग पॉइंट पर निगरानी

होली त्यौहार के अवसर पर तेजी एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चालन, रस ड्राइविंग, सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर नियंत्रण हेतु शहर में आधिकारिक जगह पर स्टॉपर एवं चेकिंग पॉइंट लगाकर मुस्तैदी के साथ शहर में चाक चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित कर सभी जगह पर ऐसे वाहन चालकों पर निगरानी रखी जा रही है एवं शराब व नशे के हालात में वाहन चलाना, स्टंटिंग करना, वाहन पर हुल्लड़बाड़ी, असामाजिक व्यवहार, ट्रिपल सवारी, अमर्यादित, अशिष्ट, अभद्र एवं अपशब्द करते हुए वाहन चालन, मुखौटा व लंबे बाल वाली बिग, लहराकर गाड़ी चलाना, हूटर, प्रेसर हॉर्न एवं मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग कर वाहन चलाना आदि पर प्रभावी व सख्त कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस की अपील

होली के इस पावन पर्व को शांति, सौहाद्र एवं समरसता के साथ धैर्य, संयम एवं शालीनता पूर्वक मनाये, ताकि किसी भी परिस्थिति में वाहन चालन के दौरान स्वयं को एवं अन्य व्यक्तियों को असुरक्षा की स्थिति से गुजरा ना पड़े, कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो। यातायात नियमों एवं सुरक्षा मापदंडों का पालन करते हुए ही सड़कों पर वाहन चलाएं।

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *