हरिद्वार पुलिस को मिली कामयाबी

*कोतवाली ज्वालापुर*

*हरिद्वार पुलिस को मिली कामयाबी*

*नाबालिग बालिका का अपहरण कर छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को चन्द ही घंटों में धरा*

दिनांक 27/01/2026 को वादी काल्पनिक नाम रमेश निवासी कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार की नाबालिग पुत्री काल्पनिक नाम को दिनांक 26/01/2026 को अपने साथ स्कूटी में बैठकर नहर किनारे एकान्त जगह ले जाकर गलत हरकत कर छेड़छाड़ करने के संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर अभियोग अधिनियम पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर द्वारा तत्काल आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश गये।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए दिनांक 27/01/2026 को आरोपी प्रेम जोशी पुत्र स्वर्गीय राम दत्त जोशी निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार को पकडा गया।

*नाम व पता आरोपी*

प्रेम जोशी पुत्र स्वर्गीय राम दत्त जोशी निवासी-ग्राम कुवाली कोतवाली रानीखेत जिला अल्मोड़ा

हाल निवासी राजीव नगर कॉलोनी आर्य नगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार।

*पुलिस टीम*

1-उप निरीक्षक सोनम रावत

2-कांस्टेबल अंकित कवि

3-कांस्टेबल दीपक चौहान

admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *